हल्द्वानी- दिवाली की रात टैंट हाउस में भीषण आग ,तीन लोग जिंदा जले
Haldwani News: हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के नबाबी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में दीपावली की रात भीषण आग लगने से दर्दनाक हादसा हुआ है। टेंट हाउस के गोदाम में सो रहे तीन कर्मचारियों की जलकर मौके पर मौत हुई है, जबकि टेंट हाउस का सारा सामान जलकर खाक हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने आग पर मुश्किल से काबू पाया। एसपी सिटी हरबंस सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 12:00 बजे के आसपास की है।
जहां नबाबी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई, जहां टेंट हाउस के गोदाम में तीन कर्मचारी सो रहे थे, आग लगने के बाद कर्मचारी उसमें से भाग नहीं पाए, जहां मौके पर ही तीन कर्मचारियों की मौत हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। गौरतलब है कि नवाबी रोड पर गिरीश हेडिया का कुमाऊं टेंट हाउस और गोदाम है। बताया जा रहा है कि आग दिवाली की रात आए रॉकेट से लगी है। मरने वालों में एक पहाड़पानी व दो मालधन चौड़ रामनगर के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस- प्रशासन घटना की गहनता से जांच में जुटा हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Union Budget 2026: आम बजट में जनता के लिए क्या हुआ सस्ता-महंगा, वित्त मंत्री ने किए बड़े ऐलान