Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी – मंडलायुक्त ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारी का लिया जायजा, सभी कार्य 23 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • नैनीताल

हल्द्वानी – मंडलायुक्त ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारी का लिया जायजा, सभी कार्य 23 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi January 18, 2025
ख़बर शेयर करें -

Haldwani News: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को मिनी स्टेडियम हल्द्वानी, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार, ट्रंचिंग ग्राउंड व रेलवे स्टेशन हल्द्वानी का स्थलीय निरीक्षण कर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने खेल विभाग, इवेंट कंपनी व संबंधित विभागों को 23 जनवरी तक सभी काम पूरे करने के निर्देश देते हुए कहा कि वह 24 जनवरी को फिर से निरीक्षण करेंगे।

आयुक्त रावत ने मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम बैडमिंटन कोर्ट देखा। इवेंट कंपनी से पौरूष ने बताया कि कोर्ट में पार्टिशन कर 17 कमरे बनाए जा रहे हैं जिनमें एथलीट, नाडा, वीआईपी, टेक्नीकल स्टाफ के लिए रूम शामिल हैं। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों के चेंजिग रूम व वॉशरूम देखे और डीप क्लीनिंग व लॉकर्स एवं बेच के इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने डायटीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, मनोवैज्ञानिक आदि से भी मुलाकात की। उन्होंने फुटबॉल ग्राउंड देखा और कहा कि मैच होने तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाए। उन्होंने दर्शकों के लिए मोबाइल टॉयलेट्स की व्यवस्था करने को भी कहा। सैटैलाइट किचन व हैंगर के लिए चयनित स्थान का निरीक्षण किया और डिजाइन देखा। उन्होंने इवेंट कंपनी को निर्देश दिए कि मिनी स्टेडियम व स्टेडियम में किस एक्टिविटी में कितनी मैन पावर लगाई जा रही है इसकी डिटेल रिपोर्ट मुहैया कराए।


फिर आयुक्त रावत गौलापार स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने स्विमिंग पूल का हीटिंग सिस्टम की विस्तृत जानकारी ली। पेयजल निगम की विद्युत शाखा ने बताया कि फिल्टर प्लांट में लगभग तीन-चार जगह से लीकेज हैं जिनकी बेल्डिंग व सॉल्यूशन पेस्टिंग से रिपेयर की जा रही है। एहतियात के तौर पर प्लांट में 12 टी-प्वाइंट्स भी हैं जिनकी पहले से ही सॉल्यूशन पेस्टिंग की जा रही है ताकि खेल के आयोजन के दौरान कोई परेशानी नहीं हो। यह भी बताया कि लीकेज की मरम्मत रविवार की सुबह तक पूरी हो जाएगी जिसके बाद हीटिंग सिस्टम शुरू हो जाएगा। वहीं दो हीटिंग सिस्टम लगने हैं जो भी आज लगा दिए जाएंगे। खेल उप निदेशक राशिदा सिद्दीकी ने बताया कि 26 जनवरी से स्विमिंग के खेल होंगे। हीटिंग सिस्टम से पानी गर्म होने में 72 घंटे का समय लगता है। इस पर आयुक्त रावत ने पूल से संबंधी सभी मरम्मत रविवार तक पूरी कर हीटिंग सिस्टम को चलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सिंचाई अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम के लिए एक ट्यूबवेल अलग से लगाया गया है। बीते शुक्रवार से कंप्रेशर चलना शुरू हो गया है, रविवार से साफ पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इसके बाद पूल को भरने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसके बाद उन्होंने मॉडर्न पैंथालॉन व ट्राइथलॉन ग्राउंड का भी जायजा लिया। उन्होंने गेम्स के लिए शूटिंग रेंज, रैंप निर्धारित समयावधि में बनाने के निर्देश दिए। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बताया कि 1450 केवीए का कनेक्शन लिया है। खेलों के दौरान जेनरेटर और बैकअप जेनरेटर के लिए वार्ता कर निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय खेलों का ऑफिस देखा। उन्होंने मीडिया गैलरी और वीआईपी लाउंज को अलग-अलग बनाने के निर्देश दिए। मीडिया गैलरी में वाईफाई की सुविधा देने को भी कहा। बाद में उन्होंने स्टेडियम में निर्माणाधीन हैंगर का भी निरीक्षण किया। इसमें एक हैंगर खेल और दूसरा डाइनिंग के लिए बनेगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि स्टेडियम में जितने सिविल व टेक्नील वर्क अधूरे हैं, 23 जनवरी तक पूरे कर लिए जाए, वह 24 जनवरी को फिर से निरीक्षण करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद


आयुक्त रावत ने राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर ट्रंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा फेंकना बंद कर दिया गया है। ग्राउंड के बाहर बाउंड्री पर व्यू कटर के जरिए खेलों का प्रचार किया जाएगा। इसके ठीके पीछे फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। कूड़े से बदबू नहीं आए इसलिए केमिकल छिड़काव किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की नीति आयोग के साथ बैठक, विकास-रोजगार पर मंथन

यहां से वह हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां स्टेशन के बाहर लोगों ने कपड़े वगैरह फैला रखे और गंदगी थी। इस पर आयुक्त ने रेलवे अधिकारियों को इस पर रोक लगाने और सफाई व सौंदर्यीकरण के लिए कहा।उन्होंने स्टेशन में वेटिंग व एसी वेटिंग हॉल देखा और साफ-सफाई के निर्देश दिए। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन की बाउंड्री बनाई जा रही है जिसपर व्यू कटर लगेंगे। वहीं, रेलवे स्टेशन की बदहाल सड़क के बारे में पूछताछ की तो लोनिवि अधिकारियों ने बताया कि 1.09 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। बजट मिलते ही चार दिनों में सड़क बना दी जाएगी। आयुक्त ने कहा कि सड़क को लेकर वह स्वयं भी सचिव स्तर पर वार्ता करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, आरटीओ संदीप सैनी व गुरुदेव सिंह, लोनिवि ईई अशोक चौधरी, खेल उप निदेशक राशिदा सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, जल संस्थान ईई रविशंकर लोशाली आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: 38th National Games Braking uttarakhand Featured Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड हल्द्वानी न्यूज

Related Stories

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और घने बादल Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपी Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करते हुए Uttarakhand News: लंबित मामलों पर मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध निस्तारण और ई-ऑफिस लागू करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: लंबित मामलों पर मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध निस्तारण और ई-ऑफिस लागू करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
अल्मोड़ा में अतिवृष्टि को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह की आपात बैठक Almora News: अतिवृष्टि को लेकर डीएम की आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • मौसम

Almora News: अतिवृष्टि को लेकर डीएम की आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच तीन जिलों में 2 सितंबर को स्कूल बंद Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, चार जिलों में कल स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, चार जिलों में कल स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
भारी बारिश के अलर्ट के बीच नैनीताल में 2 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट पर 2 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद, आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम

Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट पर 2 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद, आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और घने बादल Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद

  • ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपी Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करते हुए Uttarakhand News: लंबित मामलों पर मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध निस्तारण और ई-ऑफिस लागू करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: लंबित मामलों पर मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध निस्तारण और ई-ऑफिस लागू करने के निर्देश

  • अल्मोड़ा में अतिवृष्टि को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह की आपात बैठक Almora News: अतिवृष्टि को लेकर डीएम की आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • मौसम

    Almora News: अतिवृष्टि को लेकर डीएम की आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच तीन जिलों में 2 सितंबर को स्कूल बंद Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, चार जिलों में कल स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, चार जिलों में कल स्कूल बंद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (628)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,344)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,497)
  • खेल (364)
  • चंपावत (992)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (725)
  • देहरादून (11,165)
  • नैनीताल (6,501)
  • पर्यटन (215)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,178)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,156)
  • रुद्रप्रयाग (720)
  • रोजगार (517)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (640)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,373)
  • हरिद्वार (928)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार Uttarakhand News: लंबित मामलों पर मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध निस्तारण और ई-ऑफिस लागू करने के निर्देश Uttarakhand News: लंबित मामलों पर मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध निस्तारण और ई-ऑफिस लागू करने के निर्देश Almora News: अतिवृष्टि को लेकर डीएम की आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Almora News: अतिवृष्टि को लेकर डीएम की आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, चार जिलों में कल स्कूल बंद Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, चार जिलों में कल स्कूल बंद