हल्द्वानी: मंडलायुक्त ने एमटीवी साइक्लिंग इवेंट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Haldwani News- कुमाऊँ आयुक्त / सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा रविवार को राज्य के 25 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया और शिवालिक यूनिट नैनीताल द्वारा आयोजित 2025 एमटीवी साइक्लिंग इवेंट को हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिलिंग रैली में कुल 50 प्रतिभागी मौजूद थे जो हल्द्वानी स्टेडियम से लाल बावन डांट फतेहपुर तक 25 किलोमीटर दूरी पूरी करने पश्चात और फिर मिनी स्टेडियम वापस पंहुची।

इस मौके पर कुमाऊँ आयुक्त ने कहा कि साइकिलिंग इवेंट का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता और खेल-सुरक्षा को बढ़ावा देना है। साथ ही सामुहिक सहभागिता बढ़ेगी।
इस अवसर पर सीएमओ नैनीताल डॉ हरीश पंत, तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डे, भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक देवेंद्र जोशी,मोहन चंद, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत आदि मौजूद रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


