हल्द्वानी – बेसहारा गोवंश को मिलेगा आसरा , सीएम धामी ने जारी किए एक करोड़
Haldwani News: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौशाला के विस्तारीकरण के लिए 1 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। यह धनराशि गोवंश की संख्या 300 से बढ़ाकर 800 करने में सहायता करेगी।
मुख्यमंत्री ने नगर निगम हल्द्वानी द्वारा भेजे गए गौशाला विस्तारीकरण फेस 2 के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री घोषणा के बजट से कराए जाने की स्वीकृति प्रदान की है और प्रथम किश्त के रूप में 1 करोड़ की धनराशि निर्गत करने के निर्देश सचिव घोषणा को दिए हैं।
निराश्रित एवं सड़को में घूमने वाले गौवंश को व्यवस्थित रूप से आश्रय उपलब्ध कराने हेतु नगर निगम हल्द्वानी के स्थाई गौशाला गंगापुर कबडाल हल्दूचौड़ में फेस 2 के कार्य कराने हेतु प्रथम किश्त में एक करोड़ रुपए की धनराशि प्राप्त होने पर बनने वाले शेड से उक्त गौशाला की क्षमता 300 से बढ़कर लगभग 800 हो जायेगी।
जिससे निगम और अधिक निराश्रित गौवंश को उक्त गौशाला में आश्रय मिल पाएगा। साथ ही इनके सड़को में घूमने के कारण होने वाले एक्सीडेंट के कारण होने वाली जन हानि में कमी आएगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


