Haldwani Crime: 100.52 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार के तहत 100.52 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को गिरफ्तार करती पुलिस टीम।
हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, आनंदपुर में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी
हल्द्वानी, 12 अगस्त 2026। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हल्द्वानी पुलिस और एसओजी को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने आनंदपुर गैस गोदाम तिराहे के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को 100.52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी बाइक से स्मैक लेकर जा रहा था। पुलिस ने बाइक भी कब्जे में ले ली है।
पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को आनंदपुर गैस गोदाम तिराहे से करीब 60 मीटर आगे पंचायतघर की ओर सड़क किनारे पुलिस और एसओजी की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान UK04AS-2865 नंबर की स्प्लेंडर प्लस बाइक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक सवार के कब्जे से 100.52 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्रम आर्या (29), पुत्र स्वर्गीय मोहन राम, निवासी आनंदपुर, थाना मुखानी, नैनीताल बताया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 272/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
यह कार्रवाई एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। अभियान के तहत जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और सप्लाई नेटवर्क पर कार्रवाई के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली टीम में टीपी नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार, एसओजी के हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, कांस्टेबल अनिल टम्टा और एसओजी कांस्टेबल अशोक रावत शामिल रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


