हल्द्वानी में कर्नल दंपत्ति से ठगी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; दो सोने के कंगन बरामद
ठगी के आरोपी के साथ बरामद सोने के कंगन
आभूषण चमकाने के बहाने बुजुर्ग दंपत्ति को बनाया था शिकार, सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने दबोचा
हल्द्वानी ,13 जून 2026। बुजुर्ग कर्नल दंपत्ति को सम्मोहन और झांसा देकर सोने के आभूषण ठगने वाले गिरोह के एक शातिर सदस्य को मुखानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से ठगी गए आभूषणों में शामिल दो सोने के कंगन बरामद किए गए हैं। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश में दबिश दे रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में आपराधिक घटनाओं के अनावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले का खुलासा किया।
पत्थर और आभूषण चमकाने का झांसा देकर की थी ठगी
पुलिस के अनुसार, आकाश इन्क्लेव, लालडांठ विठौरिया निवासी सेवानिवृत्त कर्नल कुंदन सिंह कालाकोटी ने 12 मई 2026 को थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया था कि 11 मई को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें और उनकी पत्नी को घर पर ही पत्थर एवं आभूषण चमकाने का झांसा दिया। इस दौरान आरोपियों ने विश्वास में लेकर सम्मोहित कर सोने की चार चूड़ियां, एक चैन पेंडेंट, एक अन्य चैन और एक अंगूठी ठग ली।
तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 59/2026 के तहत धारा 318(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
बाजपुर बस अड्डे से दबोचा गया आरोपी
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से संदिग्धों की पहचान की। गुरुवार को पुलिस टीम ने बाजपुर बस अड्डे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से ठगी गए आभूषणों में शामिल पीली धातु के दो सोने के कंगन बरामद हुए।
बिहार निवासी निकला आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा कुमार (25 वर्ष) पुत्र कुमोद साह निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना बरारी, जिला कटिहार (बिहार) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल आरोपी का साथी जितेंद्र साह अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
बरामदगी
ठगी गए दो सोने के कंगन (चूड़ी)
पुलिस टीम में शामिल रहे
सुशील जोशी, थानाध्यक्ष मुखानी
उपनिरीक्षक सुनील गोस्वामी
कांस्टेबल बलवंत सिंह
कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा (एसओजी)

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


