हल्द्वानी – सभी निजी स्कूलों को प्रशासन के स्पष्ट निर्देश
Haldwani News: यूनिवर्सल कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में शिक्षा, प्रशासन, निजी स्कूल और बुक सेलर की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में विविध विषयों पर आ रही संशय शिकयत का निस्तारण किया गया। बैठक में तहसीलदार हल्द्वानी सचिन कुमार ने मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपने विद्यालय में एनसीआरटी की पुस्तके लागू करें या उन पब्लिशर की पुस्तके लागू कर सकते है जिनका मूल्य एनसीआरटी की पुस्तकों के बराबर हो। जिन विषयों में एनसीआरटी की पुस्तकें उपलब्ध नहीं है उनमें अभिभावकों की खरीददारी क्षमता, गुणवत्ता एवं मूल्य को ध्यान में रखकर पुस्तकें लागू करे।
आयु के अनुसार प्रवेश विषय में शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि 10 अगस्त 2023 के अनुसार कक्षा 1 के लिए प्रवेश अहर्ता आयु 31 मार्च 2023 को 6 वर्ष अर्थात 05 वर्ष 12 माह पूर्ण होने चाहिए।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


