हल्द्वानी- बिजनेस पार्टनर ने जबरन शराब पिलाकर किया युवती का रेप , दो बार गर्भपात का भी आरोप
Haldwani News: यहां हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के साथ बिजनेस पार्टनर द्वारा शादी का झांसा देकर व जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म और दो बार जबरन गर्भपात कराए जाने का मामला सामने आया है पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि देवलचौड़ निवासी आशीष पांडे उसका बिजनेस पार्टनर है जोकि शादीशुदा है आरोप है कि आशीष ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए और वह गर्भवती हो गई ,आरोपित ने दो बार जबरन गर्भपात कराया। पीड़िता के मुताबिक आशीष उसे जबरन शराब पिलाता है और उसे होश नहीं रहती तो उसके साथ गलत हरकतें करता है। इस दौरान उसके दोस्त भी उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करते हैं।
पीड़िता के मुताबिक वह दोनों साथ में बिजनेस करते हैं जिसको यह बार-बार बंद करने की धमकियां देता है उसके पास इस वक्त बिजनेस के अलावा कोई और काम नहीं है जिसका फायदा उठाकर आरोपी पीडिता का शारीरिक शोषण कर रहा है।
आरोप है कि पीड़िता पुलिस से जब भी शिकायत के बात कहती तो वह बिजनेस बंद करने की धमकी देता है और मारपीट करता है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि अब आरोपी और उसकी पत्नी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं तथा आरोपी पीड़िता की फोटो ,रिकॉर्डिंग और प्राइवेट मैसेज दूसरों को वायरल कर रहा है।
पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर