हल्द्वानी- भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के घर पहुंचे CM धामी , माताजी के निधन पर जताया दुख
Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, के निवास साऊथ इन्कलेव बडी मुखानी पहुंचकर उनकी माता जी बीना बिष्ट के स्वर्गवास होने पर दुख प्रकट करते हुए दिवंगत स्व0 बीना बिष्ट को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं मोक्ष प्रदान करने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के स्व0 बीना बिष्ट के पति उम्मेद सिंह बिष्ट, भाई संजय बिष्ट, मेयर जोगेंद्र पाल रौतेला, विधायक राम सिंह कैडा,गजराज बिष्ट ,हेेमन्त दुबे, अनिल कपूर डब्बू,कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आई जी नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी वंदना ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, रविन्द्र आर्य के अलावा परिवार के परिजन मौजूद थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


