Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न , कमजोर बूथों को मजबूत करने पर रहा फोकस
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राजनीति

हल्द्वानी: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न , कमजोर बूथों को मजबूत करने पर रहा फोकस

Mohan Chandra Joshi June 8, 2022
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड की प्रदेश कार्यसमिति के दूसरे दिन द्वितीय सत्र में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा व प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार ने संबोधित किया
प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कार्यसमिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए संगठन के आगामी कार्यो की रूपरेखा तैयार की और कार्यकर्ताओं से इन संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का आव्हान किया।


उन्होंने जानकारी दी कि 10 जून से 20 जून तक प्रत्येक जिले की कार्यसमिति सम्पन्न कर दी जाएंगी। केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सफल 8 वर्ष पूर्ण होने पर एक पखवाड़े से कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है और केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगो को सम्मानित किया जा रहा है। वर्तमान में सोशल मीडिया के महत्व को बताते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया में एक्टिव रहने तथा इसके माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का आम जनमानस में प्रचार प्रसार करने को कहा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने संगठन के महत्व को बताते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसका एक सामान्य कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री, किसी राज्य का मुख्यमंत्री, विधायक, सांसद बन सकता है नरेंद्र मोदी जी और पुष्कर धामी इसके उदाहरण है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता भाजपा संगठन की रीढ़ हैं और कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज भारतीय जनता पार्टी केंद्र और राज्य में अपनी सरकार बना पाई है।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के सफल 8 वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में इन 8 सालों में देश का पूरे विश्व में सम्मान बढ़ा है और आज भारत विश्व को दिशा दिखाने काम कर रहा है। उन्होंने रूस यूक्रेन युद्ध के आरंभ में यूक्रेनी और रुसी सेना द्वारा भारतीय छात्रों को निकालने के लिए भारतीय झंडे लगी गाड़ियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाने की बात का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत का सम्मान विश्व के सभी देश करते हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रदेश में पुनः भाजपा की भारी बहुमत सरकार बनाने तथा एक बार भाजपा एक बार कांग्रेस के मिथक को तोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चम्पावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक 94 प्रतिशत मत देने के लिए चम्पावत की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त किया

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल

मुख्यमंत्री श्री धामी ने बताया कि सरकार अपने घोषणा पत्र के आधार पर कार्य कर रही है और उसने अपने गरीबों को तीन सिलेंडर मुफ्त देने, वृद्धावस्था-विधवा पेंशन को बढ़ाने तथा समान नागरिकता कानून बनाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए हैं। हम प्रदेश में एक भ्रष्टाचार मुक्त और जनहितकारी सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का तप ओर त्याग ही पार्टी की आत्मा होती है । कार्यकर्ता जो मेहनत करता है उसका पार्टी हमेशा मूल्यांकन के आधार पर ही वह आगे बढ़ता है इसलिए कार्यकर्ताओं को सिर्फ़ संगठन का कार्य निष्ठा के साथ करना चाहिए पार्टी स्वयं उसे आगे बढ़ाने का कार्य करती है ।
इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा के देश के 5 लोकप्रिय सांसदों में चुने जाने पर उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यसमिति समाप्त होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकारों को पूरी जानकारी दी। इस दौरान भाजपा उत्तराखंड के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रवक्ता प्रकाश रावत,सह मीडिया प्रभारी रवी कुरिया भी मौजूद थे।

  • मिशन 2024 और कमजोर बूथों को मजबूत करने पर रहा फोकस
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: ब्लॉक प्रमुख सम्मेलन में सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं, क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल

कार्यसमिति में पार्टी के चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा व अग्रिम कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई है। इसमें कमजोर बूथ को लेकर बातचीत हुई। सांसद और विधायक कमजोर बूथों को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। ऐसे बूथों को चिह्नित करने समेत अन्य कार्य जुलाई तक पूरे होंगे। इसके साथ ही मिशन-2024 (लोकसभा चुनाव) को लेकर भी मंथन हुआ है। सफलता के लिए क्या-क्या कदम संगठनात्मक स्तर पर उठाए जाने हैं, उस पर भी विचार-विमर्श हुआ है।

सांसदों के पास सौ और विधायकों के पास 25 कमजोर बूथों की जिम्मेदारी होगी। बूथ को चिह्नित करते समय एक ही बूथ सांसद-विधायक के पास न हो, उस पर बातचीत हुई। इसके बाद बूथ के हारने के कारण समेत अन्य पहलू को पता कर कार्य होगा। लोकसभा चुनाव को लेकर लोकसभा प्रभारी, संयोजक, विस्तारक को तय कर जिम्मेदारी देने पर भी चर्चा हुई है।

  • संकल्प में विकल्प नहीं आने देना है: सीएम धामी

हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य की जनता ने तमाम मिथक तोड़ते हुए इस बार भाजपा को जो प्रचंड बहुमत दिया है, उसके बाद पार्टी की जिम्मेदारी है कि हम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर, राज्य आंदोलन के शहीदों के सपनों को साकार करते हुए आगे बढ़ें।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में अपने संबोधन में सीएम धामी ने कहा कि चंपावत की जीत के लिए वह सबका अभिनंदन करते हैं। कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है कि लगातार दो-दो बार पार्टी ने यहां इतिहास रचा है। चार आम चुनाव हुए हैं जिनमें भाजपा को लगातार जीत मिली है। कहा कि प्रदेश में हर बार बारी-बारी से भाजपा-कांग्रेस की सरकार बनती थी, लिहाजा बहुत लोगों में संशय था। बहुत कठिन परिस्थिति में हम लोग चुनाव लड़े और कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही फल था कि राज्य में तमाम मिथक टूटे। कहा कि संकल्प में विकल्प आता है तो संकल्प टूट जाता है, सपने बिखर जाते हैं, हमें संकल्प को लेकर काम करना है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, छात्रों ने दिखाया दमखम

धामी ने कहा कि वह पार्टी कार्यक्रमों में सबसे पीछे बैठे होते थे कि अचानक पार्टी ने उन्हें मुख्य सेवक का दायित्व दे दिया। यह पार्टी संगठन की ही रीत है कि संगठन में हर किसी का अच्छा उपयोग होता है। हमारे लिए सत्ता जनसेवा का माध्यम है। कहा कि जनता ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरना है। विकास की यह यात्रा उनकी निजी यात्रा नहीं है। झुककर पीडि़त के दर्द को अपना समझकर काम करना है, जिसकी सेवा करते हैं उसका सुख ही हमारा संतोष है।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com उत्तराखंड से खबर कमजोर बूथों को मजबूत करने पर रहा फोकस हल्द्वानी न्यूज़ हल्द्वानी ब्रेकिंग हल्द्वानी: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Related Stories

उत्तराखंड में नवंबर के पहले सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में धूप। Uttarakhand Weather Update: 2 से 8 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? देखें साप्ताहिक पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 2 से 8 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? देखें साप्ताहिक पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi November 2, 2026
2 से 8 नवंबर 2026 तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल

Mohan Chandra Joshi November 2, 2026
देहरादून के पटेलनगर में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में दोनों आरोपी। Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
केदारताल क्षेत्र में लापता आठ ट्रैकर्स और गाइड की तलाश के लिए जारी सर्च एवं रेस्क्यू अभियान। Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
IMG_20261101_195750 Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन सत्र 2026-27 के शुभारंभ कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाते सांसद अजय भट्ट। Haldwani News: नंधौर अभयारण्य में सफारी का नया सत्र शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Haldwani News: नंधौर अभयारण्य में सफारी का नया सत्र शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नीता अंबानी और ईशा अंबानी महाराष्ट्र के कर्जत में अनंत आश्रय के भूमिपूजन समारोह में शामिल हुईं। Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर
    • राष्ट्रीय

    Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

  • उत्तराखंड में नवंबर के पहले सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में धूप। Uttarakhand Weather Update: 2 से 8 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? देखें साप्ताहिक पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 2 से 8 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? देखें साप्ताहिक पूर्वानुमान

  • 2 से 8 नवंबर 2026 तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल

  • देहरादून के पटेलनगर में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में दोनों आरोपी। Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली

  • केदारताल क्षेत्र में लापता आठ ट्रैकर्स और गाइड की तलाश के लिए जारी सर्च एवं रेस्क्यू अभियान। Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (648)
  • उत्तरकाशी (295)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,983)
  • उधमसिंह नगर (1,363)
  • क्राइम (3,578)
  • खेल (368)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (768)
  • देहरादून (11,478)
  • नैनीताल (6,644)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (318)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,245)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (417)
  • राष्ट्रीय (1,177)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (536)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (668)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर Uttarakhand Weather Update: 2 से 8 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? देखें साप्ताहिक पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: 2 से 8 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? देखें साप्ताहिक पूर्वानुमान Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी