हल्द्वानी – (बड़ी खबर) गौलापार में शिफ्ट होगा आरटीओ कार्यालय
Haldwani News: हल्द्वानी का आरटीओ अब गौलापार में शिफ्ट किया जाएगा वाहन परिवहन विभाग की 8 हेक्टेयर जमीन पर नया भवन बनेगा इसके साथ ही मोटर ट्रेनिंग स्कूल और ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक को भी बनाया जाएगा। परिवहन सचिव अरविंद सिंह हयांकी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के चलते बैठक में यह निर्देश दिए।
दरअसल आरटीओ के पास गौलापार स्लेटर हाउस के पास 8 एकड़ भूमि है लिहाजा इस भूमि पर नया आरटीओ बनाया जाएगा एक ही भवन में सभी सुविधाएं मिले इस तरह की कवायद चल रही है इसके अलावा जहां पर वर्तमान आरटीओ दफ्तर चल रहा है वहां पर परिवहन विभाग के कर्मचारियों के लिए आभासी भवन बनाए जाएंगे परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने विभाग को नई योजना की डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


