Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी- अंकित हत्याकांड खुलासा अपडेट , आखिर विषकन्या क्यों बनी माही
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी- अंकित हत्याकांड खुलासा अपडेट , आखिर विषकन्या क्यों बनी माही

Mohan Chandra Joshi July 19, 2023
ख़बर शेयर करें -

Haldwani News: नगर के व्यवसाई अंकित चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड अंकित की प्रेमिका माही उर्फ डॉली आखिर विष कन्या क्यों बनी और अपने दौलतमंद प्रेमी को कोबरा सांप से डसवाने की जहरीली साजिश क्यों रची? इस रहस्य का पूरी तरह उजागर होना अभी बाकी है। हालांकि पुलिस पूछताछ में सपेरे द्वारा उगले गए राज में हत्याकांड की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है लेकिन हत्या का असल मकसद माही की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगा।

बता दें कि विगत 15 जुलाई को व्यवसायी अंकित की हत्या के पीछे जो अंदेशा था वही सच साबित हुआ, अंकित की हत्या सांप से डसवा कर की गई और इसकी साजिश रची उसी की गर्लफ्रैंड माही ने, माही अपने जीवन में अंकित के दखल से परेशान थी और इसी वजह से उसने अंकित को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इस साजिश में उसने एक सपेरे, एक हमबिस्तर दोस्त और अपने नौकर-नौकरानी को शामिल किया, अब सपेरा तो पुलिस की गिरफ्त में आ गया, लेकिन माही समेत अन्य आरोपी देश छोड़ कर फरार हो गए हैं, हल्द्वानी रामबाग कालोनी रामपुर रोड निवासी अंकित चौहान की बीते शनिवार की सुबह तीनपानी रेलवे क्रासिंग के पास अपनी ही कार की पिछली सीट पर लाश मिली थी।

व्यवसायी अंकित की मौत के पीछे पहले कार की एसी से निकलने वाली कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस को वजह माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंकित के दोनों पैरों पर सांप के डसने की बात सामने आई तो कहानी में नया मोड़ आ गया, हत्या की बात तब और पुख्ता हो गई, जब पुलिस ने तीनपानी एरिया में लगे सीसीटीवी में अंकित की कार के पास एक और कार को खड़ा देखा। मामले का खुलाषा करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि अंकित के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई तो बरेली रोड गोरापड़ाव में रहने वाली माही उर्फ डौली का नाम सामने आया, माही की कॉल डिटेल से भोजीपुरा बरेली के रहने वाले सपेरे रमेश नाथ और हल्दूचौड़ के रहने वाले दीप कांडपाल का नंबर सामने आया। सपेरे का नाम सामने आते ही हत्या की तस्वीर साफ होने लगी। तलाश में जुटी पुलिस ने सपेरे रमेश नाथ को गिरफ्तार किया तो सारा मामला खुल गया। उसने बताया कि अंकित की हत्या माही के घर में की गई, जिसमें माही के साथ खुद सपेरा, माही का कथित ब्वॉयफ्रेंड दीप कांडपाल, नौकर राम अवतार और रामअवतार की पत्नी शामिल थी। सपेरे के अलावा अन्य चारों देश छोड़ कर फरार हो चुके हैं। सपेरे के मुताबिक सभी नेपाल में छिपे हैं। घटना में सपेरे रमेश को शामिल करने के लिए माही ने पहले उसे गुरू बनाया और फिर नजदीकी बढ़ाकर उसे अपने घर ले आई, माही उसके साथ दो बार हम बिस्तर भी हुई और अंकित को ठिकाने लगाने के लिए 10 हजार रुपये भी दिए, पुलिस ने न सिर्फ सपेरे को गिरफ्तार किया बल्कि उसका मोबाइल और कत्ल के लिए दिए गए 10 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। सपेरे रमेश ने बताया कि उसने कोबरा से अंकित के एक पैर में डसवाया, लेकिन वह जिंदा न रह जाए तो दूसरे पैर में भी ठीक उसी स्थान पर डसवाया, यहीं हत्यारों से चूक हो गई और उन्होंने पुलिस के लिए एक अहम सुराग छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि चारों को आरोपी देश छोड़कर नेपाल भाग गए हैं, और अब उनकी धरपकड़ के लिए नैनीताल पुलिस तमाम कोशिशों में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, जन-जन तक पहुंचेगा विकास और जनकल्याण का संदेश

अभियुक्त सपेरा रमेश नाथ ने पुलिस पूछताछ में उगले राज , बताई हत्या की साजिश

अभियुक्त सपेरा रमेश नाथ पुत्र भजन नाथ निवासी ग्राम अदकटा थाना भोजीपुरा बरेली हाल निवासी मानपुर पश्चिम ने बताया कि वह यहां घर-घर जाकर माँगने खाने एंव साँप पकड़ने का कार्य करता है। लगभग 7-8 माह पूर्व हल्द्वानी के एक व्यक्ति द्वारा उसे माही से मिलवाया गया था उसने मुझसे कहा कि इस पर कालसर्प योग है पूजा कराने के लिए एक नाग आपको पकड़कर लाना है। इसके कुछ समय बाद मेरा माही के घर आना जाना हो गया था। माही के घर पर ही अक्सर अंकित चौहान, दीप काण्डपाल एवं उसकी नौकरानी तथा नौकरानी का पति रामऔतार आते रहते थे। लगभग 20-25 दिन पहले हम सभी लोग माही के घर में थे तो माही एवं दीप काण्डपाल ने मुझसे कहा कि अंकित चौहान ने माही का जीना हराम कर दिया है वह कभी भी माही के घर पर आ जाता है और शराब पीकर इसके साथ काफी मारपीट करता है और दीप ने कहा कि माही अब मुझसे प्यार करती है लेकिन यह अंकित चौहान पीछा नही छोड़ रहा है, अब इसको निपटाना ही पड़ेगा, फिर इन्होनें मुझसे कहा कि अगर हम इसे ऐसे मारते हैं तो पुलिस हम पर शक करेगी इसलिए तुम एक जहरीला साँप पकड़कर ले आना। हम अंकित चौहान को किसी बहाने से माही के घर बुलाकर उसे नींद की गोलियाँ देकर बेहोश कर देंगे और तुम साँप से उसे कटवा देना जिससे उसकी मृत्यु सामान्य सर्पदंश की घटना लगे इस काम के हम तुम्हें दस हजार रूपये भी देंगें और माही तथा दीप काण्डपाल ने माही की नौकरानी तथा उसके पति रामऔतार को भी दस-दस हजार रूपये देने की बात कही थी। सपेरा रमेश नाथ इन सबकी बात सुनकर हत्या की साजिश में शामिल हो गया और फिर 15-20 दिन पहले जंगल से एक जहरीला नाग पकड़ कर अपने पास रख लिया और यह बात माही एंव उसके साथियों को बता देदी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू

राम नाथ को माही ने 8 जुलाई शनिवार को घर पर साँप लेकर बुलाया और कहा कि आज अंकित का जन्मदिन है और वह यहां आयेगा, तुम घर में ही छुप जाओ मौका देखकर तुम्हें बुला लूँगी। उस दिन अंकित चौहान घर पर आया और रामऔतार तथा उसकी बीवी भी माही के घर पर आ गये फिर ये सब लोग खाना पीना खाकर शराब पीकर रात भर नाचते रहे जब काफी देर तक अंकित चौहान सोया नहीं तो माही ने मुझसे कहा कि आज मौका नही है और किसी और दिन का प्लान करते हैं। 14 जुलाई शुक्रवार को दिन में माही ने मुझे फिर से साँप लेकर अपने घर पर बुला लिया और माही के घर पर उसके साथ दीप काण्डपाल, रामऔतार एवं उसकी पत्नी भी मौजूद थी फिर उसने सभी को समझाया कि तुम सब लोग अन्दर मन्दिर वाले कमरे में छुप जाओ जब अंकित चौहान घर पर आयेगा तो उसे आज नींद की गोलियाँ बहाने से पिला दूँगी। करीब रात्रि 8 बजे माही ने दीप कान्डपाल, रामऔतार और उसकी बीवी को बुला लिया। फिर उसने अपनी टोकरी में नाग निकाल कर अंकित के पैरों में साँप से डसवा दिया और कुछ देर बाद जब अंकित मर गया। बाद में उसके शव को उसकी कार में रखकर पहले उसे भुजियाघाट से नीचे खाई में फैंकने के लिए गये थे, लेकिन सम्भव ना होने पर उसके शव को उसकी कार में ही गौला बाईपास रोड पर तीनपानी के पास छोड़कर भाग गये। उसने बताया कि माही ने पहले से ही दिल्ली से टैक्सी कार मंगा रखी थी जिससे सभी लोग भाग गये। भागते समय रास्ते में पड़े जंगल में मेरे द्वारा साँप को छोड़ दिया। माही ने रास्ते में मुझे हत्या में सहयोग करने के लिए शर्तानुसार दस हजार रूपये दिये थे। फिलहाल पुलिस अंकित हत्याकांड की मास्टरमांइड माही उर्फ डौली पुत्री इन्द्रलाल निवासी शान्तिविहार कालौनी गौरापड़ाव हल्द्वानी, दीप कांडपाल निवासी हल्दूचैड़ थाना लालकुँआ, रामऔतार पुत्र लालाराम निवासी गाँव हैदरगंज पीलीभीत यूपी और ऊषा देवी पत्नी रामऔतार की तलाश में जुटी है। एसएसपी पंकज भट्ट ने खुलासा करने वाली टीम 5000 रूपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: DGP दीपम सेठ ने की अभिसूचना व सुरक्षा विभाग की समीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani Haldwani Crime News Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News आखिर विषकन्या क्यों बनी माही उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड हल्द्वानी न्यूज़ हल्द्वानी ब्रेकिंग हल्द्वानी- अंकित हत्याकांड खुलासा अपडेट

Related Stories

उत्तरकाशी के मोरी में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर और SDRF का रेस्क्यू अभियान Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
रामनगर में पुलिस की कार्रवाई के दौरान बरामद 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
देहरादून में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी आशीष चौहान Dehradun: जल जीवन मिशन की लंबित योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंगी, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: जल जीवन मिशन की लंबित योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंगी, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
हल्द्वानी में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम में विद्यार्थी Haldwani: भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, भविष्य के शोध और बौद्धिक संपदा पर जोर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Haldwani: भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, भविष्य के शोध और बौद्धिक संपदा पर जोर

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
देहरादून में सेवा संकल्प अभियान को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी आशीष चौहान Dehradun: 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, जन-जन तक पहुंचेगा विकास और जनकल्याण का संदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, जन-जन तक पहुंचेगा विकास और जनकल्याण का संदेश

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
देहरादून में अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते डीजीपी दीपम सेठ Dehradun: DGP दीपम सेठ ने की अभिसूचना व सुरक्षा विभाग की समीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: DGP दीपम सेठ ने की अभिसूचना व सुरक्षा विभाग की समीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • श्रावस्ती में सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुरु जी आध्यात्मिक संदेश देते हुए दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी
    • अध्यात्म
    • उत्तरप्रदेश

    दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी

  • उत्तरकाशी के मोरी में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर और SDRF का रेस्क्यू अभियान Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू

  • रामनगर में पुलिस की कार्रवाई के दौरान बरामद 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

  • देहरादून में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी आशीष चौहान Dehradun: जल जीवन मिशन की लंबित योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंगी, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: जल जीवन मिशन की लंबित योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंगी, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी

  • हल्द्वानी में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम में विद्यार्थी Haldwani: भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, भविष्य के शोध और बौद्धिक संपदा पर जोर
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    Haldwani: भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, भविष्य के शोध और बौद्धिक संपदा पर जोर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,513)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (733)
  • देहरादून (11,251)
  • नैनीताल (6,539)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (524)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (647)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार Dehradun: जल जीवन मिशन की लंबित योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंगी, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी Dehradun: जल जीवन मिशन की लंबित योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंगी, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी Haldwani: भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, भविष्य के शोध और बौद्धिक संपदा पर जोर Haldwani: भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, भविष्य के शोध और बौद्धिक संपदा पर जोर