हल्द्वानी- अवैध खनन पर कार्रवाई जारी , सात डंपर जब्त और अवैध खनन भंडारण पकड़ा
हल्द्वानी। अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान जारी है इसी क्रम में बुधवार को जिला प्रशासन के निर्देशन में खनन विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बेतालघाट में ताबड़तोड़ छापेमारी कर अवैध खन भंडारण पकड़ने के साथ ही अवैध खनन में लिप्त सात वाहनों को कब्जे में लेकर सीज किया। तथा साथ ही अवैध भंडारण पर 2 लाख 80 का जुर्माना भी लगाया। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में जबरदस्त हड़कंप मचा हुआ है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक खनन विभाग व राजस्व विभाग का बेतालघाट तहसील क्षेत्र में अवैध खनन भण्डारण को लेकर बुधवार को भी अभियान जारी रहा। यहां औचक निरीक्षण में बेतालघाट क्षेत्र में 2000 टन यानि दो लाख 80 हजार रूपये की अर्थदण्ड लगाकर मौके पर अवैध भण्डारण को सीज किया गया। यह भण्डारण नवीन चन्द्र नैनवाल निवासी ग्राम तल्लागाव तहसील बेतालघाट का है। इसके अलावा शहीद बलवन्त सिंह मोटर मार्ग पर ग्राम बढेरी नामक स्थान पर सात वाहनों को अवैध परिवहन करने पर एम. एम. डी. आर. एक्ट 1957 की धारा 23 (सी) अन्तर्गत सीज कर उनकी सुपुर्दगी भण्डारणकर्ता मैसर्स मौ. गिरजा स्टोन क्रेशर के प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह को दी गयी है।
आपको बता दें कि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन ) शिवचरण द्विवेदी, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, अपर निरेशक (खनन) राजपाल लेघा, ऐश्वर्य शाह, सर्वेक्षण खनन विभाग, विजन नेत्री, राजस्व उपनिरीक्षक सहित खनन एवं राजस्व विभाग के लोग शामिल थे। अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई गयी। इससे पूर्व भी राजस्व विभाग द्वारा अवैध खनन, भण्डारण को लेकर कई कार्यवाही की जा चुकी है। जिसके बाद से अवैध खनन व भण्डारण में लिप्त लोगों में दहशत बनी हुई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


