हल्द्वानी- अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Haldwani News: यहां मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मंडी बाईपास फायर स्टेशन के पास अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है बताया जा रहा है कि शव पुरुष का है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 18 अक्टूबर मंगलवार को सुबह के समय कुछ लोगो ने नवीन मंडी बाईपास रोड स्थित दमकल विभाग के कार्यालय के पास एक शव देखा ,मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लिया और जांच शुरू की। मृतक के पास से एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पासबुक मिली है ,जिसमें पवन सिंह जीना लिखा है फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश में जुटी हुई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


