Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- अग्निवीरों को पुलिस ,आपदा प्रबंधन सहित इन सेवाओं में प्राथमिकता देगी सरकार: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड- अग्निवीरों को पुलिस ,आपदा प्रबंधन सहित इन सेवाओं में प्राथमिकता देगी सरकार: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi June 16, 2022
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा स्थित पंत भवन में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

एक तरफ जहां दुनिया के कई बड़े देश विभिन्न संकटों से घिरे हुए हैं वहीं भारत न केवल हर चुनौती से सफलतापूर्वक पार पा रहा है बल्कि विश्व का मागदर्शन भी कर रहा है।

आज कूटनीति से लेकर आर्थिक मोर्चे तक भारत की नीतियों को आदर्श माना जा रहा है और विकसित देश भी इनका अनुसरण करने को बाध्य हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में व्याप्त आर्थिक संकट से हम सभी भली भांति परिचित हैं। लेकिन इन हालातों के बीच एक भारत ही है जो अपने नागरिकों और विशेषकर युवाओं को आशा की किरण दिखाने में सफल हो रहा है। प्रधानमंत्री जी द्वारा अगले 18 माह में दस लाख नौकरियां देने के निर्णय ने युवाओं के सपनों को उड़ान देने का कार्य किया है।
इस महाअभियान की शुरुआत ‘अग्निपथ’ योजना को प्रारम्भ कर की गयी है। जिसके तहत सेना में ‘अग्निवीरों’ को नियुक्त किया जाएगा। इससे ना केवल देश के युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार मिलेगा बल्कि हमारी सेनाएं भी और अधिक युवा व सशक्त होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: कैंची धाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; चार घायल

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड, की पहचान वीर भूमि के रूप में भी है। उन्होंने अग्नि पथ योजना के लिए प्रदेश की सवा करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सैनिक पुत्र होने के नाते स्वंय भी अपने को गौरवान्वित महससू कर रहा हूं कि मुख्य सेवक के रूप में इस योजना को उत्तराखण्ड में लागू करने का अवसर प्राप्त होगा।

इस योजना के तहत 17 वर्ष से 21 वर्ष के युवाओं को सेना में भर्ती किया जाएगा और इसकी शुरुआत आगामी 90 दिनों में हो जाएगी।

भारतीय सेना इस योजना के लागू होने के पश्चात आने वाले समय में और अधिक जोश के साथ तिरंगे की आन-बान और शान को बढ़ाने का कार्य करेगी।

साथ ही इस योजना द्वारा देश को ऐसे युवाओं की एक बड़ी सौगात भी मिलेगी जो अनुशासित होंगे, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत होंगे और जिनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि होगा ।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: चेयरमैन के समर्थन में उतरे पर्यावरण मित्र, सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक ठप

ऐसे ही युवा, नए भारत की नींव रखेंगे और जिस नींव पर उस नए भारत का निर्माण होगा जो पुनः विश्व गुरु कहलाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना में भर्ती होने का सपना रखने वाले उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए तो ये योजना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होने वाली है। इस योजना के ऐलान के बाद मुझे प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से युवाओं के संदेश मिल रहे हैं जिनमें उन्होंने राष्ट्र सेवा की दिशा में किए गए इस अनुपम प्रयास के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है। इस योजना को लेकर देश का युवा अत्यंत उत्साहित है।

एक अग्निवीर ने तो मुझे दो लाइनें भी लिख कर भेजी हैं जिसे मैं आप सभी के साथ साझा करना चाहता हूं। उन्होंने लिखा कि
“अग्निमय हूं, अग्निरूप मैं अग्नि से आकंठ हूं हां मैं अग्निवीर हूं……

धधक रही राष्ट्र भक्ति की ज्वाला हृदय में धधक रही राष्ट्र भक्ति की ज्वाला हृदय में

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: रेसिंग ने छीना परिवार का सहारा, फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने कुचला

मैं उसी में आसक्त हूं

हां मैं अग्निवीर हूं….

हां मैं अग्निवीर हूँ……”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना से उत्तराखण्ड का जुड़ाव सर्वविदित है, हमारे यहां के वीर सैनिकों की शौर्य गाथाओं से भारतीय सेना का इतिहास भरा पड़ा है। यहां के हर घर से कोई न कोई वीर सैनिक अवश्य ही भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहा होता है।

अतः हमने यह तय किया है कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत मां भारती की सेवा के उपरांत अग्निवीरों को राज्य सरकार उत्तराखण्ड पुलिस आपदा प्रबन्धन, चार धाम यात्रा प्रबन्धन सहित अनेक सेवाओं में प्राथमिकता प्रदान करेगी, तत्सम्बन्धी नियम शीघ्र ही तय किये जायेंगे।

प्रदेश के युवाओं के सर्वांगीण विकास व उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और हम निरंतर इस दिशा में प्रयासरत रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवा अग्निवीर बन राष्ट्र व राज्य का नाम रोशन करेंगे और अपने शौर्य व पराक्रम का परचम चारों दिशाओं में फहराएंगे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- अग्निवीरों को पुलिस देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

उत्तराखंड शासन द्वारा 24 PCS अधिकारियों के तबादलों का जारी आदेश Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
हरादून के वसंत विहार में एसयूवी की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत Dehradun News: रेसिंग ने छीना परिवार का सहारा, फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने कुचला
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun News: रेसिंग ने छीना परिवार का सहारा, फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने कुचला

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
भीमताल कार्निवाल की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे। Nainital News: 14-15 नवंबर को सजेगा भीमताल कार्निवाल, तैयारियों को लेकर CDO ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: 14-15 नवंबर को सजेगा भीमताल कार्निवाल, तैयारियों को लेकर CDO ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
रामनगर में महिला हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी Nainital Crime: महिला की पीट-पीटकर निर्मम हत्या का खुलासा, फौजी समेत तीन गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital Crime: महिला की पीट-पीटकर निर्मम हत्या का खुलासा, फौजी समेत तीन गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
Urban Learnathon 2.0 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नगर पंचायत लालकुआं की उपलब्धि। Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
लालकुआं चेयरमैन-कोतवाल विवाद के समाधान को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच वार्ता। Lalkuan News: प्रशासन की पहल पर सुलझा चेयरमैन-कोतवाल विवाद, धरना समाप्त
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: प्रशासन की पहल पर सुलझा चेयरमैन-कोतवाल विवाद, धरना समाप्त

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड शासन द्वारा 24 PCS अधिकारियों के तबादलों का जारी आदेश Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर

  • हरादून के वसंत विहार में एसयूवी की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत Dehradun News: रेसिंग ने छीना परिवार का सहारा, फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने कुचला
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun News: रेसिंग ने छीना परिवार का सहारा, फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने कुचला

  • भीमताल कार्निवाल की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे। Nainital News: 14-15 नवंबर को सजेगा भीमताल कार्निवाल, तैयारियों को लेकर CDO ने दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Nainital News: 14-15 नवंबर को सजेगा भीमताल कार्निवाल, तैयारियों को लेकर CDO ने दिए अहम निर्देश

  • रामनगर में महिला हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी Nainital Crime: महिला की पीट-पीटकर निर्मम हत्या का खुलासा, फौजी समेत तीन गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital Crime: महिला की पीट-पीटकर निर्मम हत्या का खुलासा, फौजी समेत तीन गिरफ्तार

  • Urban Learnathon 2.0 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नगर पंचायत लालकुआं की उपलब्धि। Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (484)
  • अल्मोड़ा (653)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,113)
  • उधमसिंह नगर (1,367)
  • क्राइम (3,604)
  • खेल (370)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (309)
  • दुर्घटना (779)
  • देहरादून (11,531)
  • नैनीताल (6,677)
  • पर्यटन (232)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,252)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,184)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (240)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (964)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर Dehradun News: रेसिंग ने छीना परिवार का सहारा, फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने कुचला Dehradun News: रेसिंग ने छीना परिवार का सहारा, फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने कुचला Nainital News: 14-15 नवंबर को सजेगा भीमताल कार्निवाल, तैयारियों को लेकर CDO ने दिए अहम निर्देश Nainital News: 14-15 नवंबर को सजेगा भीमताल कार्निवाल, तैयारियों को लेकर CDO ने दिए अहम निर्देश Nainital Crime: महिला की पीट-पीटकर निर्मम हत्या का खुलासा, फौजी समेत तीन गिरफ्तार Nainital Crime: महिला की पीट-पीटकर निर्मम हत्या का खुलासा, फौजी समेत तीन गिरफ्तार Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान