Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमि: राज्यपाल गुरमीत सिंह
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमि: राज्यपाल गुरमीत सिंह

पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान को सांस्कृतिक संवाद, भावनात्मक एकता और राष्ट्रीय समरसता को मजबूत करने वाला प्रभावी मंच बताया।
Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित राज्यपाल गुरमीत सिंह।

लोक भवन में पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह।

ख़बर शेयर करें -

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान को बताया राष्ट्रीय एकता का सशक्त माध्यम, लोक भवन में पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस पर दिया विविधता में एकता का संदेश

नैनीताल, 20 जून 2026। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ अभियान के अंतर्गत पश्चिम बंगाल राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं पश्चिम बंगाल के नागरिकों को शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि भारत की विविधता उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और यही विविधता राष्ट्रीय एकता को और अधिक सुदृढ़ बनाती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न भाषाओं, वेशभूषाओं एवं परम्पराओं के बावजूद भारत की सांस्कृतिक आत्मा, राष्ट्रीय चेतना और साझा विरासत एक है। उन्होंने कहा कि हमारी सर्वाेच्च पहचान भारत माता के गौरवशाली नागरिक के रूप में है और यही भावना ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ की वास्तविक आत्मा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, छह वरिष्ठ चिकित्सकों के तबादले

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रारम्भ हुआ ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ अभियान देश के विभिन्न राज्यों के बीच सांस्कृतिक संवाद, भावनात्मक एकता और राष्ट्रीय समरसता को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि लोक भवन अब केवल प्रशासनिक संस्थान नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के जीवंत केन्द्र के रूप में विकसित हो रहे हैं।

राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह राज्य आधुनिक भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक नवजागरण की अग्रणी भूमि रहा है। उन्होंने राजा राममोहन राय, ईश्वरचन्द्र विद्यासागर, स्वामी रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानन्द, गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर, आचार्य जगदीश चन्द्र बोस, सत्येन्द्रनाथ बोस तथा सत्यजीत रे के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि इन विभूतियों ने भारतीय चिंतन और संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई।

राज्यपाल ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द का उत्तराखण्ड के मायावती आश्रम से तथा गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर का रामगढ़ से जुड़ाव दोनों राज्यों के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि बंगाल की वैचारिक चेतना और उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक ऊर्जा एक-दूसरे की पूरक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी विधानसभा को ₹17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी बोले— बिना रुके, बिना थके हर वादा पूरा कर रहे हैं

स्वतंत्रता संग्राम में पश्चिम बंगाल के योगदान का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ‘वन्दे मातरम्’ और ‘जन-गण-मन’ ने राष्ट्र की चेतना को नई दिशा दी, जबकि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है।
राज्यपाल ने कहा कि प्रतिवर्ष पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए उत्तराखण्ड आते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा और उत्तराखण्ड की नन्दा राजजात यात्रा एवं महाकुम्भ जैसी परम्पराएँ सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकात्मता के सशक्त प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की समृद्ध हथकरघा एवं हस्तशिल्प परम्परा तथा उत्तराखण्ड के जैविक उत्पाद, औषधीय वनस्पतियाँ और प्राकृतिक संसाधन आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने दोनों राज्यों की युवा शक्ति का आह्वान करते हुए शिक्षा, विज्ञान, अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्रों में मिलकर कार्य करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC Exam Calendar 2026: 1632 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी, देखें पूरा शेड्यूल

राज्यपाल ने कहा कि आज आवश्यकता क्षेत्रीय सीमाओं से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की है। उन्होंने कहा कि राज्यों की सीमाएँ प्रशासनिक व्यवस्था के लिए होती हैं, हृदयों को विभाजित करने के लिए नहीं। उन्होंने सभी से विविधता में एकता की भारतीय परम्परा को आगे बढ़ाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की संस्कृति, परम्पराओं, लोक कला एवं ऐतिहासिक विरासत पर आधारित विशेष प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #EkBharatShreshthaBharat #GovernorGurmitSingh #LokBhawan #Nainital #NainitalNews #NationalUnity #Uttarakhand #WestBengalFoundationDay

Related Stories

महिला की संदिग्ध मौत की घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
राजस्व परिषद की बैठक में राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान के आधुनिकीकरण पर चर्चा करतीं आयुक्त एवं सचिव रंजना राजगुरु। Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
देहरादून में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
बागेश्वर की जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे द्वारा 5 अगस्त को स्कूलों में अवकाश का आदेश जारी। Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम को लेकर जारी चेतावनी। Uttarakhand Weather Update: कल से और तेज होगा मानसून, दो जिलों में ऑरेंज तो नौ जिलों में येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कल से और तेज होगा मानसून, दो जिलों में ऑरेंज तो नौ जिलों में येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर गंगा में फंसे कांवड़ यात्री का रेस्क्यू करती SDRF टीम। Haridwar: गंगा में डूब रहे तीन कांवड़ यात्रियों को बचाया, SDRF की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Haridwar: गंगा में डूब रहे तीन कांवड़ यात्रियों को बचाया, SDRF की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • महिला की संदिग्ध मौत की घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी

  • राजस्व परिषद की बैठक में राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान के आधुनिकीकरण पर चर्चा करतीं आयुक्त एवं सचिव रंजना राजगुरु। Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक

  • देहरादून में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा

  • बागेश्वर की जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे द्वारा 5 अगस्त को स्कूलों में अवकाश का आदेश जारी। Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • मौसम
    • शिक्षा

    Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी

  • उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम को लेकर जारी चेतावनी। Uttarakhand Weather Update: कल से और तेज होगा मानसून, दो जिलों में ऑरेंज तो नौ जिलों में येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: कल से और तेज होगा मानसून, दो जिलों में ऑरेंज तो नौ जिलों में येलो अलर्ट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (621)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,008)
  • उधमसिंह नगर (1,313)
  • क्राइम (3,458)
  • खेल (357)
  • चंपावत (971)
  • चमोली (439)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (684)
  • देहरादून (10,997)
  • नैनीताल (6,426)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (973)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,122)
  • यात्रा (411)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (715)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (630)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,366)
  • हरिद्वार (911)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी Uttarakhand Weather Update: कल से और तेज होगा मानसून, दो जिलों में ऑरेंज तो नौ जिलों में येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: कल से और तेज होगा मानसून, दो जिलों में ऑरेंज तो नौ जिलों में येलो अलर्ट