नैनीताल – वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार
Nainital News: नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक के ग्राम दुदली में एक गुलदार विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हुआ है। भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट ने यह सूचना वन संरक्षक बीजू लाल और डीएफओ नैनीताल चंद्रशेखर जोशी को दी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पिंजरे में कैद गुलदार आदमखोर है या कोई दूसरा है। इसकी पुष्टि नहीं है। प्रमुख ने पुष्टि होने तक सभी क्षेत्रवासियों को सावधानी बरतने की अपील की है। इधर वन विभाग के अधिकारी मौक़े के लिए रवाना हो गए हैं। डीएफओ.चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि दुधली में पकड़े गए गुलदार के सैम्पल लेकर जांच की जाएगी, कि ये वही हमलावर नरभक्षी है या नहीं ?
गौरतलब है कि नैनीताल जनपद अंतर्गत भीमताल विकासखंड में विगत सात दिसंबर को मलुवाताल के तोक कसाइल में चारा काट रही इंदिरा देवी की वन्यजीव के हमले में पहली जान गई। नौ दिसंबर को नरभक्षी ने भीमताल के तोक पिनरों में फिर एक और महिला को मौत के घाट उतार दिया। तीन दिन में नरभक्षी के हमले में दो महिलाओं की मौत से भीमतालवासी खौफ के बीच रहने लगे। नरभक्षी के बढ़ते आतंक के बीच वन विभाग ने पिंजरे लगाने के साथ गश्त बढ़ाई थी कि फिर से एक और घटना ने सबको दहला दिया। इस बार अलचौना के ताड़ा में नरभक्षी ने एक युवती को अपना शिकार बनाकर अपनी दहशत से ग्रामीणों को घर में कैद कर दिया। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में गश्त के साथ ही नरभक्षी को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


