Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Global Investors Summit: उत्तराखंड का दिल्ली में कर्टेन रेजर, 5 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 2600 करोड़ का MOU
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Global Investors Summit: उत्तराखंड का दिल्ली में कर्टेन रेजर, 5 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 2600 करोड़ का MOU

Mohan Chandra Joshi September 14, 2023
ख़बर शेयर करें -

ग्लोबल इंवेस्टर समिट उत्तराखंड का दिल्ली में हुआ कर्टेन रेजर

ITC ने 5000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया

महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड के साथ 1000 करोड़ और ई-कुबेर के साथ 1600 करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू किया गया

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य: सीएम पुष्कर सिंह धामी

”पीस टू प्रोसपेरीटी” की टैगलाइन पर दिसंबर में उत्तराखंड में आयोजित होगा ग्लोबल इंवेस्टर समिट

देहरादून। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के करटेन रेजर के मौके पर आज आईटीसी ने 5000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव उत्तराखंड सरकार को दिया। महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड के साथ 1000 करोड़ और ई-कुबेर के साथ 1600 करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू किया गया। पहले ही दिन इतने बड़े निवेश प्रस्ताव पर सहमति यह दिखाती है कि निवेशक उत्तराखण्ड को लेकर कितने ज़्यादा उत्सुक हैं और सरकार भी कितनी तत्पर है।
महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड उत्तराखण्ड में अगले तीन महीने में 1000 करोड़ के निवेश के साथ विभिन्न स्थानों पर 45 रिजोर्ट स्थापित करने जा रहा है | इससे 1500 लोगो के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे | पूरे देश में यह महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड का किसी भी राज्य में सबसे बड़ा निवेश है।

उत्तराखंड में आगामी दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर नई दिल्ली स्थिति होटल ताजमहल में कर्टेन रेजर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड-ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड एक युवा राज्य के रूप में तेजी से उभर रहा है जहां उद्योगों के लिए अपार सम्भानाएं हैं। राज्य में ईज आफ डूइंग बिजनेस के साथ-साथ पीस आफ डूइंग बिजनेस भी है। उत्तराखण्ड राज्य में कार्यरत उद्योगों में श्रमिक असन्तोष की घटनायें ना के बराबर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ-साथ सुगम व्यवसायिक वातावरण तैयार करने के विजन के साथ सरकार काम कर रही है। राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने के लिये विशेष नीतियां लागू करने के साथ ही आकर्षक वित्तीय प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है। इन नीतियों में प्रमुख रूप से पर्यटन नीति-2023, एमएसएमई नीति-2023, स्टार्टअप नीति-2023, लॉजिस्टिक्स नीति-2023, निजी औद्योगिक आस्थानों की स्थापना हेतु नीति-2023 शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को प्राकृतिक विरासत के साथ राष्ट्र में सबसे तेजी से बढती अर्थ व्यवस्था के रूप में विकसित करने के लिए सरकार संकल्पवद्ध है। राज्य की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिये सशक्त उत्तराखण्ड मिशन लॉच किया गया है, जिसके तहत अगले 5 वर्षों में राज्य की एसजीडीपी को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य द्वारा इस लक्ष्य की प्राप्ति की कड़ी के रूप में उत्तराखण्ड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 1200 से अधिक ऐसे अधिनियमों को चिन्हित किया है, जो वर्तमान में अनुपयोगी हैं और इनमें से लगभग 500 अधिनियमों को सिंगल रिपील एक्ट के माध्यम से विलोपित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में वर्तमान में लगभग 6000 एकड़ का लैण्ड बैंक विभिन्न सैक्टर के उद्योगों की स्थापना हेतु उपलब्ध है। राज्य में रेल, रोड एवं एयर कनेक्टिविटी में लगातार सुधार हुआ है। देहरादून एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिये सीधी वायु सेवा उपलब्ध हो गई है। देहरादून एवं पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार भी किया जा रहा है। रेलवे नेटवर्क के विकास एवं उन्नयन के तहत ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेललाईन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। राज्य में चार धाम यात्रा को सुगम बनाने के लिये ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के उद्यमी ही हमारे ब्राण्ड एम्बेसडर हैं और राज्य में निवेश बढ़ाने में उनकी सबसे अधिक सहभागिता है। हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के आधार पर कार्य कर रही है और यह तभी सम्भव है, जब उद्योग संघों से निरन्तर संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि काशीपुर में अरोमा पर्क, सितारगंज में प्लास्टिक पार्क, काशीपुर में इलैक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर तथा अमृतसर कोलकाता इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना की दिशा में प्रभावी कदम उठाये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटकों एवं श्रद्वालुओं की सुविधा हेतु सभी स्थलों पर नवाचार के माध्यम से सुविधाओं का विकास किया जा रहा है निर्यात् को बढ़ावा देने के लिये भी नीति निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी पौराणिक स्थलों के विकास का हमारा लक्ष्य ह। चारधाम आदिकैलाश की भांति कुमाऊं क्षेत्र के मंदिरों का मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन के तहत सर्किट बनाया जा रहा है। इसमें राज्य में धार्मिक पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि में कर्म करना हम सबका सौभाग्य है। राज्य का वातावरण पूर्णतः उद्यमियों के अनुकूल है। उत्तराखण्ड का 71 प्रतिशत भूभाग वनों से आच्छादित हैं। हेल्थ वेलनेस के साथ ऊर्जा का भी यह श्रोत है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ आपदा के बाद आज भव्य केदार बन गया है। शीघ्र ही केदारनाथ एवं हेमकुण्ड साहिब के लिए रोपवे का निर्माण हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में गढ़वाल व कुमाऊं मण्डलों में एक-एक शहर बसाया जाएगा। हरिद्वार ऋषिकेश में गंगा कॉरीडोर का निर्माण के साथ हरकी पैड़ी की भांति महाभारत काल की भांति यमुना की भी आरती हेतु कालसी के पास हरिपुर में घाट निर्माण का शिलान्यास किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ने राज्य में उत्पादित/निर्मित 09 उत्पादों में जीआई टैग हासिल किये हैं। इन जीआई टैगों में कुमांऊ ब्यूरो ऑयल, मुनस्यारी राजमा भोटिया दन, एपण रिंगाल, ताम्र उत्पाद, धुलमा, तेजपत्ता तथा बासमती चावल शामिल हैं। राज्य सरकार द्वारा नेटल (बिच्छू घास). पिछौड़ा, आर्टिस्टिक कैण्डल मुखौटा एवं मन्दिर प्रतिकृत आदि कुछ अन्य उत्पादों में जीआई टैग के लिये आवेदन किया गया है। उन्होंने कहा कि उद्योग संवर्द्धन और आन्तरिक व्यापार विभाग की ‘ईज आफ डूईंग बिजनेस’ रैंकिंग में वर्ष 2022 की रैंकिंग में उत्तराखण्ड राज्य एचीवर्स श्रेणी में ( 8वें स्थान पर) शामिल है। जबकि नीति आयोग द्वारा जारी वर्ष 2022 के निर्यात तैयारी सूचकांक में उत्तराखण्ड राज्य हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान पर, जबकि सम्पूर्ण देश में 9वें स्थान पर है। उद्योग संवर्द्धन और आन्तरिक व्यापार विभाग की LEADS रैंकिंग में वर्ष 2022 की रैंकिंग में उत्तराखण्ड राज्य एचीवर्स श्रेणी में शामिल है। इसी प्रकार स्टार्टअप रैंकिंग में ‘लीडर’ श्रेणी में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश प्रोत्साहन एवं संवर्द्धन हेतु उद्योग निदेशालय स्तर पर एक समर्पित इन्वेस्टर फैसिलिटेशन सेल की स्थापना की है, जो निवेशकों / व्यवसायियों के लिये ‘वन स्टॉप शॉप’ के रूप में डेडीकेटेड हैण्डहोल्डिंग सपोर्ट उपलबध करा रहा है। रू0 5.00 करोड़ से अधिक के पूंजी निवेश करने वाले उद्यमियों के लिये एक डेडीकेटेड रिलेशनशिप मैनेजर की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। निवेशकों को उद्योगों की स्थापना के लिये अपेक्षित अनुमोदन/अनुज्ञा/स्वीकृति हेतु राज्य में ऑनलाईन सिंगल विण्डो क्लीयरेंस पोर्टल investuttarakhand.uk.gov.in की स्थापना की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, ‘हिमालय विभूति सम्मान’ हर साल; परिषद को ₹1 करोड़

मुख्य सचिव डॉ एस.एस.संधु ने बताया कि उत्तराखण्ड निवेश के लिये उद्यमियों के लिए बेहतर डेस्टीनेशन हैं। दिल्ली एनसीआर के नजदीक होने के नाते बेहतर सड़क सुविधाओं के विकास द्वारा यह दूरी शीघ्र ही ढाई घण्टे में पूरी होने वाली हैं। इसी प्रकार हरिद्वार, कोटद्वार, रूद्रपुर, काशीपुर, टनकपुर के लिए भी सड़क सुविधाओं से यहां की दूरी भी कम समय में तय हो सकेगी। पर्यावरण की दृष्टि से भी उत्तराखण्ड उद्योगों के अनुकूल है। हमारे प्रदेश में पानी का कोई विवाद नही हैं बिजली की पर्याप्त उपलब्धता है। राज्य के बेहतर इकोसिस्टम से लोग राज्य के प्रति आकर्षित हो रहे है।

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि राज्य में देश के विभिन्न राज्यों की उद्योग एवं निवेश से संबंधित नीतियों का अध्ययन कर नीति तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक उद्यमी राज्य से जुड़े, इसके लिए उद्योगों के अनुकूल नीतियां एवं सुविधाओं के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है।

लंदन, सिंगापुर, ताइवान में आयोजित किए जाएंगे इंटरनेशनल रोड शो

उत्तराखण्ड ग्लोबल इंवेस्टर समिट की तैयारियों को उत्तराखण्ड सरकार ने पूरी तरह से तैयार है। समिट को लेकर विदेश में पहला अंतरराष्ट्रीय रोड शो 25 सितंबर से 28 सितंबर तक लंदन में होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इसमें शामिल होंगे। इसके बाद अक्टूबर के पहले हफ्ते में सिंगापुर और ताइवान में रोड शो होंगे। वहीं दुबई और आबूधाबी में 16 से 20 अक्तूबर तक रोड शो के जरिये विदेशी निवेशकों को उत्तराखंड में निवेश के लिए आकर्षित किया जाएगा।

विदेश में होने वाले रोड शो में राज्य सरकार की ओर से अधिकारियों की टीम भी जाएगी। इसके बाद देश में 03 अक्टूबर को पहला रोड शो दिल्ली में आयोजित होगा, उसके बाद 06 और रोड शो होंगे, जो अहमदाबाद, चंडीगढ़, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई और हैदराबाद में आयोजित होंगे। राज्य सरकार द्वारा निवेशक सम्मेलन के माध्यम से कम से कम ढाई लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: 2600 करोड़ का MOU 5 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव Braking uttarakhand Global Investors Summit: उत्तराखंड का दिल्ली में कर्टेन रेजर Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

चंपावत के घाट-पनार मार्ग पर बोल्डर गिरने से हुए वाहन हादसे का घटनास्थल Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
देहरादून में रोड कटिंग कार्यों की समीक्षा करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
क्वारब बाईपास मार्ग का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ करते हुए Uttarakhand: युवाओं को नई उड़ान, CM धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना; 11 हजार छात्रों को मुफ्त कोचिंग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand: युवाओं को नई उड़ान, CM धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना; 11 हजार छात्रों को मुफ्त कोचिंग

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चंपावत के घाट-पनार मार्ग पर बोल्डर गिरने से हुए वाहन हादसे का घटनास्थल Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

  • देहरादून में रोड कटिंग कार्यों की समीक्षा करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश

  • क्वारब बाईपास मार्ग का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण

  • ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (636)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,428)
  • उधमसिंह नगर (1,331)
  • क्राइम (3,505)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,001)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (729)
  • देहरादून (11,208)
  • नैनीताल (6,517)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,195)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (645)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,375)
  • हरिद्वार (932)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा