Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarkashi -चिन्यालीसौड़ जनसभा में गरजे सीएम धामी , कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • राजनीति

Uttarkashi -चिन्यालीसौड़ जनसभा में गरजे सीएम धामी , कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Mohan Chandra Joshi April 9, 2024
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने डिग्री कॉलेज मैदान, चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी में आयोजित जनसभा को किया संबोधित।

मोदी ने हर कदम पर उत्तराखंड का साथ दिया है। अब हर उत्तराखंडवासी मोदी का साथ देगा : मुख्यमंत्री।

कांग्रेस ने महिला विरोधी मानसिकता के चलते उत्तराखंड में एक भी महिला को नहीं दिया टिकट : मुख्यमंत्री।

उत्तरकाशी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को डिग्री कॉलेज मैदान, चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को स्वागत करते हुए कहा कि जनता का समर्थन भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह जी के साथ सीधा प्रधानमंत्री को जाने वाला है। यह चुनाव ऐतिहासिक चुनाव है। प्रधानमंत्री जी ने जो हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित किया है उसका प्रतिफल, उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाकर देना है। श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह जी ने निरंतर क्षेत्र की सेवा की है। आज देश में हर कोई कह रहा है मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग इस बार चुनाव न लड़ने की सिफारिश लगा रहे थे। क्योंकि वो जनता के निर्णय से भली भांति परिचित है। संपूर्ण देश के लोगों ने देखा है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। 10 वर्षों में भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर साइंस और टेक्नोलॉजी तक हर क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। जी – 20 सम्मेलन के बाद दुनिया ने भारत की ताकत को पहचाना है। मोदी जी ने देश से गरीबी और पिछड़ेपन को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है। अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने का काम किया है। प्रधानमंत्री जी द्वारा लागू की गई हर योजना गरीबों किसानों महिलाओं नौजवान युवाओं रोजगार को समर्पित है। आज जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृ्द्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, हर घर जल, जल से नल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ड्रोन दीदी लखपति दीदी जैसी कई योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने कहा ये योजनाएं मोदी जी की गारंटियां है। जो देश के करोड़ों गरीब लोगों के जीवन में खुशहाली ला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राष्ट्रहित मे कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। कश्मीर से धारा 370 का अंत किया गया है। देश में सीएए लागू किया। तीन तलाक का खात्मा किया गया। लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। महिलाओं को आगे बढ़ाते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने बेहतर उत्तराखंड बनाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। चुनाव से पूर्व किए वादे को पुरा करते हुए राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया गया है। उन्होंने कहा एक ओर हम समान नागरिक संहिता लागू कर रहे और दूसरी ओर कांग्रेस घोषणापत्र में मुस्लिम पर्सनल लॉ के नियमों को लागू और बरकरार रखने की बात करती है। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा लंबे समय से चली आ रही नकलों पर कड़ी कार्रवाई हुई है। नकल माफियाओ का खेल बंद करके युवाओं को उनका हक दिलाया और नकल विरोधी कानून लागू किया। बिना किसी पक्षपात के योग्य, प्रतिभावान युवा सरकारी परीक्षाओं में पास हो रहे हैं। इसके साथ ही धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून को मंजूरी दे दी गई है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य की महिलाएं अपने साथ अन्य लोगों को भी रोजगार देने का कार्य कर रही हैं। गरीब परिवारों को साल में 3 मुफ्त गैस रिफिल करवाएं जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा हवाई सेवाओं को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। 52 करोड़ से अधिक की लागत से आर्च ब्रिज का निर्माण करवाया जा रहा है।15 करोड़ की लागत से पॉलिटेक्निक कॉलेज में भवनों का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। ग्राम सभा नाग में माता रेणुका देवी मंदिर में विभिन्न विकास कार्य गतिमान हैं। बहुत जल्द 166 करोड़ से अधिक की लागत से जानकी चट्टी से यमुनोत्री तक रोपवे निर्माण किया जाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस सरकार में हर दिन नए-नए घोटाले निकलते थे। पिछले 10 सालों में कांग्रेस को सरकार में आने का अवसर नहीं मिला ,और ना ही कोई घोटाला करने का मौका मिला। कांग्रेस के राज में देश पर आतंकी हमले होते थे, मुंबई के ताज होटल में आतंकी हमला हुआ, लेकिन तब भी कांग्रेस सरकार ने पाकिस्तान पर कोई बड़ा एक्शन नहीं लिया, जवाबी कार्रवाई के रूप में कुछ नहीं किया। आज देश में मोदी जी के रूप में दृढ़ निश्चयी प्रधानमंत्री है। आज पाकिस्तान, भारत का नाम लेने से भी डरता है। सर्जिकल स्ट्राइक को याद कर पाकिस्तान के आतंकी थर-थर कांपने लगते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण और वोटबैंक की राजनीति करने का काम किया है। कांग्रेस ने कभी श्रीराम मंदिर को बनाने की बात भी नहीं की। मोदी जी के कर कमलों से अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया तो कांग्रेस के लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने से ही मना कर दिया। भगवान राम को लेकर कांग्रेस के मन में कुंठा भरी पड़ी है। कांग्रेस के लोग अपनी तुष्टिकरण की नीति के कारण सनातन धर्म और संस्कृति को नीचा दिखाने का काम करते हैं। कांग्रेस ने महिला विरोधी मानसिकता के चलते उत्तराखंड में एक भी महिला को टिकट नहीं दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। पिछले 10 वर्षों में मोदी जी ने उत्तराखंड को लगभग दो लाख करोड़ की सौगात दी है। मोदी जी ने हर कदम पर उत्तराखंड का साथ दिया है। उन्होंने कहा अब हर उत्तराखंडवासी आदरणीय मोदी जी का साथ देंगे और उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने सभी लोगो से आगामी 19 अप्रैल को टिहरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Election Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarkashi -चिन्यालीसौड़ जनसभा में गरजे सीएम धामी Uttarkashi News उत्तराखंड से खबर कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
लालकुआं ब्लैकमेलिंग और विवाहिता मौत मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
भारी बारिश के बीच बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर लालकुआं में निकली महारैली बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते हुए Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
बनबसा में कैबिनेट बैठक की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में स्वच्छता अभियान Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

  • लालकुआं ब्लैकमेलिंग और विवाहिता मौत मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • भारी बारिश के बीच बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर लालकुआं में निकली महारैली बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम

  • मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते हुए Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच

  • बनबसा में कैबिनेट बैठक की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (288)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,607)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,523)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,300)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (943)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की