Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • गढ़वाल आयुक्त ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, सुरक्षा व आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

गढ़वाल आयुक्त ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, सुरक्षा व आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता

रुद्रप्रयाग में आयोजित बैठक में गढ़वाल आयुक्त ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं एवं मानसून आपदा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता, ट्रैफिक प्रबंधन और भ्रामक सूचनाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi June 1, 2026
गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ केदारनाथ यात्रा और आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा बैठक करते हुए।

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप एवं उपस्थित अधिकारी।

ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग बैठक में यात्रा प्रबंधन, स्वच्छता, ट्रैफिक व्यवस्था, भ्रामक सूचनाओं की रोकथाम और मानसून आपदा तैयारियों पर सख्त निर्देश, सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के आदेश

रुद्रप्रयाग ,01 जून 2026: आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप द्वारा सोमवार को रुद्रप्रयाग पहुंचकर श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं एवं आगामी मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने हेतु की गई तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से यात्रा के दौरान सामने आ रही समस्याओं, चुनौतियों तथा उनके निराकरण हेतु सुझाव भी प्राप्त किए गए।

बैठक में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने आयुक्त गढ़वाल को अवगत कराया कि यात्रा प्रारंभ होने के बाद अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के सुगम दर्शन कर चुके हैं। यात्रा अवधि के दौरान एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा कंट्रोल रूम के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है तथा स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, परिवहन, सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा हेतु गैस सिलेंडर एवं ईंधन की आवश्यकता अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सभी अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्र पूर्ण रूप से क्रियाशील हैं तथा म्यूल टास्क फोर्स निरंतर कार्यरत है। 8 हजार से अधिक घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण एवं बीमा किया जा चुका है। निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई की जा रही है तथा अतिक्रमण वाले डेरे हटाए गए हैं। पशु चिकित्सालयों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं रेंडम चेकिंग भी कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग, हर जिले में खुलेंगे केंद्र

बैठक में यात्रा मार्ग पर स्थापित शौचालयों, पेयजल, विद्युत, सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट, शटल सेवा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। आयुक्त महोदय ने विशेष रूप से शौचालयों की स्वच्छता, पर्याप्त सफाई कार्मिकों की तैनाती, सफाई सामग्री एवं पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेटों के माध्यम से नियमित एवं रेंडम निरीक्षण कराने को कहा।

आयुक्त महोदय ने यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया तथा उरेडा विभाग से सोलर लाइट एवं वैकल्पिक ऊर्जा व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि स्थानीय समुदाय की भागीदारी से यात्रा प्रबंधन और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने निर्देश दिए कि संभावित आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक राशन सामग्री, ड्राई राशन एवं पकाए जाने वाले राशन के पैकेट अलग-अलग श्रेणियों में तैयार रखे जाएं। इसके साथ ही उन्होंने मध्यमहेश्वर क्षेत्र सहित अन्य दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में आपदा न्यूनीकरण कार्यों पर भी विशेष चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

बैठक में यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा शॉर्टकट रास्तों का उपयोग किए जाने की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए ऐसे स्थानों पर स्पष्ट साइनेज, चेतावनी बोर्ड एवं आवश्यक बैरिकेडिंग लगाए जाने के निर्देश दिए गए ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। इसके साथ ही केदारनाथ के वैकल्पिक ट्रैक रूट पर किए गए कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा आगामी वर्ष की यात्रा में उसके उपयोग की संभावनाओं पर विचार किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर द्वारा यात्रा रूट प्लान, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था एवं आपातकालीन सेवाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। आयुक्त महोदय ने सोनप्रयाग सहित प्रमुख यात्रा प्रारंभिक बिंदुओं पर भीड़ प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा कंट्रोल रूम तथा प्रमुख स्थलों से नियमित अनाउंसमेंट की व्यवस्था की जाए ताकि यात्रियों को समय-समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सके।

बैठक में यात्रा से संबंधित भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों की रोकथाम पर भी विशेष चर्चा की गई। आयुक्त गढ़वाल ने निर्देश दिए कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर प्रसारित भ्रामक खबरों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा संबंधित विभाग तत्काल तथ्यात्मक जानकारी जारी कर उनका प्रभावी खंडन करें। उन्होंने कहा कि भ्रम फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को अस्थाई रूप से रोके जाने पर विभिन्न होल्डिंग स्थानों में यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा एवं आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। साथ ही ऑयल टैंकर एवं भारी मालवाहक वाहनों के रात्रिकालीन संचालन संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन कराने तथा इसकी नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

आयुक्त गढ़वाल ने सभी विभागों को आपसी समन्वय, सहयोग एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा अनुभव प्रदान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा उच्च न्यायालय के निर्देशों एवं शासन की गाइडलाइन के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं संचालित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत, अधिशासी अभियंता एनएच ओंकार पांडे, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता डीडीएमए राजविंद सिंह, पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #आपदाप्रबंधन #उत्तराखंड #गढ़वालआयुक्त #मानसून #यात्राव्यवस्था #रुद्रप्रयाग #शासननिर्देश केदारनाथयात्रा

Related Stories

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में छात्रों को बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार के प्रति जागरूक करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत चार आरोपियों को जिला बदर करने की कार्रवाई। Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
उत्तराखंड में ओलावृष्टि से प्रभावित फसल और किसानों को राहत देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
नरेंद्र नगर में मोटरनाला और पुलिस थाने के समीप प्रस्तावित पार्किंग निर्माण परियोजना। Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
: देहरादून में 13 नवंबर को आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु। Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
देहरादून सचिवालय में विदेशी भाषा प्रशिक्षण और युवाओं के रोजगार अवसरों पर बैठक करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन। Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग, हर जिले में खुलेंगे केंद्र
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग, हर जिले में खुलेंगे केंद्र

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में छात्रों को बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार के प्रति जागरूक करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक

  • नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत चार आरोपियों को जिला बदर करने की कार्रवाई। Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई

  • उत्तराखंड में ओलावृष्टि से प्रभावित फसल और किसानों को राहत देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित

  • नरेंद्र नगर में मोटरनाला और पुलिस थाने के समीप प्रस्तावित पार्किंग निर्माण परियोजना। Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

  • : देहरादून में 13 नवंबर को आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु। Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,769)
  • उधमसिंह नगर (1,350)
  • क्राइम (3,547)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (751)
  • देहरादून (11,381)
  • नैनीताल (6,596)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,226)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,169)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (656)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी