Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Forest Fire: वनाग्नि नियंत्रण के लिए प्रत्येक DM को 5 करोड़ , आग लगाने वालों पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Forest Fire: वनाग्नि नियंत्रण के लिए प्रत्येक DM को 5 करोड़ , आग लगाने वालों पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi May 6, 2024
ख़बर शेयर करें -

वनाग्नि नियंत्रण में लापरवाही बरतने पर रेंज अधिकारी, जोरासी (अल्मोड़ा वन प्रभाग, अल्मोड़ा ) को प्रभागीय कार्यालय स्तर पर सम्बद्ध किया गया

प्रत्येक चारधाम रूट पर मोबाइल क्रू-टीम तैनात की गई

वनाग्नि नियंत्रण हेतु प्रत्येक जिलाधिकारी को 5 करोड़ का बजट आवंटित

पोर्टेबल पम्पों वालें छोटे आकार में वॉटर टैंकर की सहायता से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आग बुझाई जाएगी

भारी संख्या में आग बुझाने वाले सिलेण्डरों की व्यवस्था तत्काल

आईआईटी रूड़की के साथ क्लाउड सीडिंग के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है

फॉरेस्ट एक्ट, वाइल्ड लाइफ एक्ट, गैंगस्टर एक्ट तथा हाल ही में उत्तराखण्ड में पारित पब्लिक प्राइवेट प्रोपर्टी डेमेज रिकवरी एक्ट के तहत दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही, संपत्ति भी की जाएगी जब्त

अभी तक वनाग्नि की घटनाओं में 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चार लोग गिरफतार

वन विभाग के मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी नामित किया गया एवं फील्ड हेतु प्रस्थान

राज्य में खेतों में चारे आदि को जलाने तथा शहरी क्षेत्रों पर ठोस कचरे को जलाने पर पूरी तरह बैन

वन विभाग में तैनात 4000 फायर वॉचरस के इंश्योरेंस की कार्यवाही शुरू

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में वनाग्नि को नियंत्रित किए जाने के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन का अपडेट लेते हुए सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि वनाग्नि नियंत्रण में लापरवाही बरतने पर रेंज अधिकारी, जोरासी (अल्मोड़ा वन प्रभाग, अल्मोड़ा ) को प्रभागीय कार्यालय स्तर पर सम्बद्ध किया गया है। सीएस ने जोनल अधिकारी मुख्य वन संरक्षक कुमाऊँ/गढ़वाल तथा वन्यजीव परिरक्षण क्षेत्र को निर्देश दिए है कि वनाग्नि नियंत्रण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियो/ कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में मॉडल क्रू-स्टेशन/क्रू-स्टेशन पर मोबाईल क्रू टीम प्रत्येक चारधाम रूट पर सभी विजिबल स्ट्रेचस एवं रूट के किनारे पड़ने वाले ग्रामों की मैपिंग की गई है एवं मोबाइल क्रू-टीम तैनात की जा रही है। राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी वनाग्नि एवं आपदा प्रबन्धन द्वारा वनाग्नि की घटनाओं की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। उनके द्वारा उच्च स्तर को भी वनाग्नि की घटनाओं की अद्यतन सूचना से अवगत कराया जा रहा है। वरिष्ठ वनाधिकारियों द्वारा वनाग्नि नियंत्रण कार्यवाही के क्षेत्र भ्रमण/अनुश्रवण की दैनिक रिर्पोट मुख्यालय को उपलब्ध करायी जा रही है। प्राप्त फायर अलर्ट को तत्काल वाट्सअप गु्रपस में पोस्ट कर तत्काल सम्बन्धित क्रू-टीम को मौके पर भेज कर रिस्पॉन्स टाइम को कम से कम वनाग्नि को नियंत्रित किया जा रहा है। प्राप्त लार्ज फोरेस्ट फायर अलर्ट पर विशेष मॉनिटरिंग करते हुए कम से कम समय में वनाग्नि को नियंत्रित किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि वनाग्नि नियंत्रण में सक्रिय वन पंचायतों/वनाग्नि प्रबन्धन समितियों/ महिला मंगल दलों/ युवा मंगल दलों की भी सहायता ली जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: आपदा शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर डीएम का औचक निरीक्षण, 24×7 सतर्कता के निर्देश

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि आपदा प्रबन्धन विभाग द्वारा वनाग्नि नियंत्रण हेतु प्रत्येक जिलाधिकारी को 5 करोड़ का बजट आवंटित कर दिया गया है। जिलाधिकारियों की पूरी टीम जिसमें जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, डीएफओं, पुलिस अधिकारियों व फायर वॉचर्स मौके पर वनाग्नि बुझाने के कार्य पर निरन्तर लगे हुए हैं। इसमें अतिरिक्त सहायता युवा मंगल दल, महिला मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों, वॉलियटर्स, पीएससी जवान, होम गार्डस व पीआरडी जवानों को भी इस कार्य में लगाया जाएगा। आपदा प्रबन्धन विभाग द्वारा जल्द ही छोटे आकार में वॉटर टैंकर क्रय किए जाएगे, जिनकी सहायता से आसानी से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में पोर्टेबल पम्पों की सहायता से आग बुझाई जा सकेगी। आग बुझाने वाले सिलेण्डरों की व्यवस्था भी तत्काल की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: उफनती हुड्डी नदी में फंसे 3 लोग, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचाया

डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि जिन स्थानों पर आग लगाने की घटनाएं सामने आई हैं, वहाँ पर वन विभाग के अधिकारी, एसडीएम एवं स्थानीय पुलिस बल की सयुंक्त टीम द्वारा दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु एक एसओपी बनाई गई है। इसके तहत पहले फॉरेस्ट एक्ट, वाइल्ड लाइफ एक्ट अर्न्तगत कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही हाल ही में उत्तराखण्ड में पारित पब्लिक प्राइवेट प्रोपर्टी डेमेज रिकवरी एक्ट के तहत भी कार्यवाही की जाएगी। जो लोग बार-बार इस प्रकार की घटनाओं में लिप्त पाए जाते हैं उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी तथा दोषियों की सम्पति भी जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी। अभी तक वनाग्नि की घटनाओं में 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। जिनमें से चार लोगों को गिरफतार कर लिया गया है। अभी तक वनाग्नि के कारण किसी भी मानव या वन्य जीवन की हानि की जानकारी नही है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: ‘रिफॉर्म उत्सव’ को लेकर नागरिकों और संस्थाओं से मांगे जाएंगे प्रशासनिक सुधारों के सुझाव

अपर प्रमुख वन संरक्षक निशान्त वर्मा ने बताया कि वन विभाग के मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी नामित कर दिया गया है तथा सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा फील्ड हेतु प्रस्थान किया जा चुका है। वन विभाग में कार्यरत लगभग 4000 फायर वाचर्स की इन्शोरेन्स की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पौड़ी और अल्मोड़ा जिलों में एनडीआरएफ भी लगाई जाएगी। हैलीकॉप्टर से वनाग्नि प्रभावित इलाकों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। जिलाधिकारियों द्वारा खेतों में चारे आदि को जलाने तथा शहरी क्षेत्रों पर ठोस कचरे को जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध का आदेश पारित कर दिया गया है। जिन गांवों के आसपास कोई वनाग्नि की घटनाएं नही हुई उन्हें पुरूस्कृत किया जाएगा। आईआईटी रूड़की के साथ क्लाउड सीडिंग के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है।

बैठक में डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव डा0 रंजीत कुमार सिन्हा, अपर प्रमुख वन संरक्षक निशान्त वर्मा, सचिव दिलीप जावलकर सहित विभिन्न सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Forest Fire Uttarakhand Forest Fire: वनाग्नि नियंत्रण के लिए प्रत्येक DM को 5 करोड़ Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News आग लगाने वालों पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
चंपावत की हुड्डी नदी में फंसे तीन लोगों का SDRF ने किया साहसिक रेस्क्यू Champawat News: उफनती हुड्डी नदी में फंसे 3 लोग, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचाया
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: उफनती हुड्डी नदी में फंसे 3 लोग, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचाया

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
रामनगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार युवक Nainital News: कमर में अवैध तमंचा लगाकर घूम रहा था युवक, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस के हत्थे चढ़ा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: कमर में अवैध तमंचा लगाकर घूम रहा था युवक, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस के हत्थे चढ़ा

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए Haldwani News: आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, 31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर सख्ती
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, 31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर सख्ती

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
जिलाधिकारी मनीष कुमार चंपावत जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण करते हुए Champawat News: आपदा शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर डीएम का औचक निरीक्षण, 24×7 सतर्कता के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: आपदा शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर डीएम का औचक निरीक्षण, 24×7 सतर्कता के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना से लाभान्वित छात्राओं से संवाद करते हुए Rudraprayag News: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की छात्राओं से डीएम का संवाद, करियर पर फोकस
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की छात्राओं से डीएम का संवाद, करियर पर फोकस

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी

  • चंपावत की हुड्डी नदी में फंसे तीन लोगों का SDRF ने किया साहसिक रेस्क्यू Champawat News: उफनती हुड्डी नदी में फंसे 3 लोग, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचाया
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: उफनती हुड्डी नदी में फंसे 3 लोग, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचाया

  • रामनगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार युवक Nainital News: कमर में अवैध तमंचा लगाकर घूम रहा था युवक, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस के हत्थे चढ़ा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: कमर में अवैध तमंचा लगाकर घूम रहा था युवक, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस के हत्थे चढ़ा

  • कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए Haldwani News: आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, 31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर सख्ती
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, 31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर सख्ती

  • जिलाधिकारी मनीष कुमार चंपावत जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण करते हुए Champawat News: आपदा शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर डीएम का औचक निरीक्षण, 24×7 सतर्कता के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: आपदा शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर डीएम का औचक निरीक्षण, 24×7 सतर्कता के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (635)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,404)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,504)
  • खेल (365)
  • चंपावत (998)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (727)
  • देहरादून (11,195)
  • नैनीताल (6,512)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,189)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,158)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (520)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (644)
  • संस्कृति (232)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (931)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी Champawat News: उफनती हुड्डी नदी में फंसे 3 लोग, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचाया Champawat News: उफनती हुड्डी नदी में फंसे 3 लोग, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचाया Nainital News: कमर में अवैध तमंचा लगाकर घूम रहा था युवक, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस के हत्थे चढ़ा Nainital News: कमर में अवैध तमंचा लगाकर घूम रहा था युवक, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस के हत्थे चढ़ा Haldwani News: आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, 31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर सख्ती Haldwani News: आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, 31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर सख्ती Champawat News: आपदा शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर डीएम का औचक निरीक्षण, 24×7 सतर्कता के निर्देश Champawat News: आपदा शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर डीएम का औचक निरीक्षण, 24×7 सतर्कता के निर्देश