धर्म प्रवाह: मां बगलामुखी महायज्ञ में लोक कल्याण की कामना , श्रद्धालुओं ने हवन में दी आहुति
सत्य साधक गुरु जी ने दिया सुख समृद्धि का आशीर्वाद
Maa Baglamukhi Mahayagya: सत्य साधक श्री विजेंद्र पाण्डेय गुरु जी के दिशा निर्देशन में मां बगलामुखी जी के हवन यज्ञ का आयोजन किया गया इस दौरान उत्तराखंड के संत श्री रामकृष्ण दास महाराज समेत तमाम श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति दी।
जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी के निर्देशन में लोक मंगल की कामना को लेकर यूपी के श्रावस्ती जनपद अंतर्गत पावन राप्ती नदी के तट पर मां बगलामुखी जी के विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया 3 घंटा 6 मिनट तक चले ही हवन में समस्त देशवासियों की सुख समृद्धि व लोक कल्याण की कामना की गई।
इस अवसर पर सत्य साधक ने कहा कि जग जननी मां पीतांबरा बगलामुखी जी के स्मरण मात्र से मनुष्य के सभी के कष्ट रोग -दोष का पल भर में निवारण हो जाता है। गुरुजी ने कहा वर्तमान समय में प्रकृति का अंधाधुंध दोहन हो रहा है जिसके चलते हैं अनेक प्रकार की दैवीय आपदाओं की आशंका बढ़ गई है ऐसे समय में हवन यज्ञ के द्वारा ही आपदाओं के प्रभाव को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा हवन यज्ञ से वायु ,वर्षा जल और पर्यावरण की शुद्धि होती है।
इस अवसर पर गुरु जी ने दूर दराज से आए भक्त जनों की समस्याओं को भी सुना और उनका निवारण किया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 11 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पहाड़-मैदान का तापमान
Haldwani News: भाजपा में टिकट के दावेदारों की लंबी कतार, हल्द्वानी-कालाढूंगी-लालकुआं से कौन-कौन मैदान में?
Dehradun News: छह साल की मासूम से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट, हल्द्वानी में हाईकोर्ट परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा
Pauri News: गुलदार का हमला, 7 साल की बच्ची की मौत से कोहराम; मां ने मौत के जबड़े से बेटी को बचाया