धर्म प्रवाह: चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस सत्य साधक ने शुरू की 9 दिवसीय महासाधना
- लोकमंगल की कामना, सभी भक्तजनों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
- उत्तराखंड के संत शिरोमणि श्री रामकृष्ण दास समेत तमाम संत महात्मा और भक्तजन रहे मौजूद
बहराइच(यूपी)। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी ने विशाल तपोस्थली आस्था गौशाला शिवदहा बहराइच में लोक मंगल की कामना को लेकर 9 दिवसीय साधना प्रारंभ की। इस दौरान गुरुजी के साथ उत्तराखंड के प्रसिद्ध संत श्री रामकृष्ण दास एवं श्री हरिहरानंद ,डा. जी सिंह के अतिरिक्त तमाम स्थानीय भक्तगण मौजूद रहे।

इस अवसर पर सत्य साधक गुरु जी ने चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं-आशीर्वाद देते हुए सभी भक्तजनों के मंगलमय ,सुखमय ,स्वस्थ व उज्जवल जीवन की कामना की है। सत्य साधक श्री गुरु जी ने अपने संदेश में कहा कि ब्रह्मांड के समस्त ग्रह ,नक्षत्र, जीव देवी शक्ति से ही गतिमान है। दूर से दिखने वाले वृहदाकार और तेजस्वि तारे ग्रह वैसे ही सूक्ष्म मानवीय मन का और उसके अंतर्गत आने वाली भावनाओं का जन्म हुआ वह ऊर्जा ही साक्षात देवी है।
गुरुजी ने कहा यह समस्त ब्रह्मांड एक ही शक्ति से उत्पन्न हुआ है तथा संचालित हो रहा है, और उस एक शक्ति को हम आद्य शक्ति भी कहते हैं। गुरुजी ने कहा इस शक्ति को विभिन्न नाम रूपों में पूजा जाता है कोई इसे मात्र देवी कहता है कोई शक्ति कहता है कोई दुर्गा काली पितांबरी सरस्वती लक्ष्मी गौरी आदि के नाम से पूजता है परंतु हर मान्यता देवी को मां ही मानती है क्योंकि समस्त जड़ व चेतन पदार्थों की उत्पत्ति एक ही शक्ति से हुई है और महाविलय के पश्चात सब कुछ शक्ति में ही खो जाता है। गुरुजी ने कहा नवरात्र का पर्व इस एक शक्ति आदि शक्ति को उजागर करने का शुभ अवसर है वैसे तो यह शक्ति इस ब्रह्मांड के कण-कण में सक्रिय है परंतु मनुष्य इस महा रहस्य से अपरिचित है क्योंकि तमश रजत सत्व गुणों की त्रिगुणात्मकता में ही मनुष्य का मन उलझा हुआ रहता है।
इस अवसर पर संत शिरोमणि श्री रामकृष्ण दास महाराज ,श्री हरिहरानंद महाराज ,
डा जी सिंह ,पिंटू सिंह ,आरबी सिंह ,छैल बिहारी पांडे , ननकऊ तिवारी समेत भारी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।




मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Ramnagar News: बुलडोजर एक्शन में कई पक्के मकान ध्वस्त, वन भूमि से हटाया अतिक्रमण
Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने मंजूर किए ₹805 करोड़
Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई
Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित
Uttarakhand Election 2027: UKD ने 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए, पहली सूची जारी