हल्द्वानी – मंडलायुक्त की छापेमारी में अवैध पेंट फैक्ट्री का पर्दाफाश ,video
मुकदमा दर्ज कर फैक्ट्री संचालन बंद करने के निर्देश
Haldwani News: जनता मिलन में शिकायत आई थी कि रामपुर रोड स्थित रिहायशी क्षेत्र में पेंट फैक्ट्री संचालित हो होने पर आयुक्त द्वारा सायं स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि अवैध रूप से पेंट फैक्ट्री संचालित हो रही थी। उन्होंने पाया कि पुराने पेंट को एक्सपायरी डेट के माल को नये पैकिंग कर बेचा रहा था, जो मेटेरियल इस्तेमाल हो रहा था वह बहुत ज्वलनशील था साथ ही एसिड का स्टोरेज भी मिला। फायर डिपाटमेंट से एनओसी नही ली गई साथ ही जीएसटी के बिलों में भी छेडछाड की गई थी। तथा पंजीकरण भी मौके पर फैक्ट्री के स्वामी द्वारा नही दिखाया गया।

आयुक्त ने मौके पर फायर एवं जीएसटी विभागों के अधिकारियों को तलब कर फायर विभाग एवं जीएसटी अधिकारियों को तत्काल जांच करने के निर्देश दिये और कहा कि संगीन मामला बनता है तो एफआईआर दर्ज कर मुकदमा चलाया जायेगा। उन्होंने तत्काल रिहायशी इलाके में फैक्ट्री के संचालन को बन्द करने के निर्देश दिए।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


