बागेश्वर – जिले की सभी निकायों में पर्यावरण मित्र सम्मानित
गांधी जयंती व स्वच्छता ही सेवा है पखवाड़े के अंतर्गत जिला प्रशासन ने किया सम्मानित
Bageshwar News: सूबे के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप एवं डीएम के निर्देशों के क्रम में गांधी जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अवसर पर जिला प्रशासन ने आज पर्यावण मित्रों को सम्मानित किया।
गांधी जयंती के अवसर पर जिले के सभी निकायों में पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निकायों में उपजिलाधिकारियों/ प्रशासकों द्वारा पर्यावरण मित्रों से संवाद करते हुए उन्हें उनके असाधारण कार्य के लिए सम्मानित/पुरुस्कृत किया गया। तथा स्वच्छता के क्षेत्र में उनके समर्पण और प्रयासों की प्रशंसा की गई।
पर्यावण मित्रों को नगर पालिका बागेश्वर में एसडीएम मोनिका और नगर पंचायत गरुड़ में एसडीएम जितेंद्र वर्मा व नगर पंचायत कपकोट में एसडीएम अनुराग आर्या ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही पर्यावरण मित्रों को हाईजीन किट भी वितरित की गई।
नगर पालिक बागेश्वर में एसडीएम मोनिका ने पर्यावरण मित्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति पर्यावरण मित्रों का योगदान हमेशा सर्वोपरि रहा है। उन्होंने पर्यावरण मित्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नगर निकायों में उनके बिना स्वच्छता की कल्पना नही की जा सकती है। उन्होंने भरोसा दिया कि जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण मित्रों की हर सम्भव मदद की जाएगी।
इस अवसर पर तहसीलदार दिलीप सिंह, किशन सिंह मलड़ा,चेयरमैन रेडक्रॉस संजय साह जगाती,आशा देवी,नीशा देवी, फड़ कल्याण समिति के अध्यक्ष किशन राम तथा सिटी मिशन मैनेजर उर्मिला विष्ट, राजेश उनियाल, सफाई निरीक्षक, राजवीर ,रजत कुमार सहित अन्य पर्यावरण मित्र व निकायों के कर्मचारी मौजूद रहें।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


