Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग: केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • शिक्षा

रुद्रप्रयाग: केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर

Mohan Chandra Joshi March 29, 2025
ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने की अध्यक्षता

बैठक में शिक्षकों के योगदान, उचित प्रशिक्षण एवं छात्रों की शैक्षणिक प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा

केन्द्रीय विद्यालय के स्थायी परिसर निर्माण पर भी हुई चर्चा

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने पुस्तकालय में अधिकाधिक पुस्तकों को रखने के दिए सुझाव

छात्रों के समग्र विकास पर बल

Rudraprayag News- केन्द्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि में आज विद्यालय प्रबंधन समिति की तृतीय बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने की। बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अधोसंरचना सुधार और शिक्षकों के योगदान पर विशेष चर्चा हुई।

बैठक की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्य अदिति नेगी द्वारा की गई, जिसमें उन्होंने विद्यालय की अब तक की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से विद्यालय ने जैम पोर्टल के माध्यम से नौ इंटरैक्टिव पैनल खरीदे हैं, जिससे शिक्षण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं रोचक बनाया जा सके। यह कदम शिक्षा के डिजिटल रूपांतरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: राज्यपाल ने लोक भवन में की बर्ड वॉचिंग, प्रकृति संरक्षण में जनभागीदारी पर दिया जोर

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने विद्यालय के कार्यों की सराहना करते हुए शिक्षकों और कर्मचारियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज के विकास की कुंजी है और इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। बैठक में विद्यालय के स्थायी परिसर के निर्माण को लेकर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी महोदय ने इस संदर्भ में प्रगति की जानकारी ली और वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त करने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा करें, ताकि विद्यालय को स्थायी परिसर का लाभ मिल सके और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, मानसून से पहले तैयारियां तेज करने के निर्देश


विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने पुस्तकालय में उच्च गुणवत्ता की और अधिक पुस्तकों को शामिल करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक वर्ष प्रतिष्ठित प्रकाशकों की पुस्तकों को छात्रों के लिए उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता का विस्तार हो सके। इसके साथ ही, उन्होंने सुझाव दिया कि कक्षा 11वीं के प्रारंभ में ही छात्रों की काउंसलिंग कराई जाए, जिससे वे अपने करियर का सही दिशा में चुनाव कर सकें। इसके लिए विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों को आमंत्रित कर छात्रों का मार्गदर्शन कराने की योजना पर भी चर्चा हुई। बैठक के समापन पर जिलाधिकारी महोदय ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया और विद्यालय प्रबंधन समिति को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग-श्रीनगर हाईवे पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सभी घायलों को समय पर उपचार


इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. जितेन्द्र सिंह, डॉ. सीताराम नैथानी, संजय सजवाण, श्रीमती दीप्ति राणा, डॉ. नवीन चंद्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने जिलाधिकारी महोदय का धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके मार्गदर्शन में विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Latest News Rudraprayag Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड मौसम अपडेट का प्रतीकात्मक फाइल फोटो जिसमें गर्मी और बारिश के संकेत दिखाए गए हैं। Uttarakhand Weather Update: भीषण गर्मी का कहर, हीटवेव अलर्ट, कब बदलेगा मौसम? IMD का बड़ा अपडेट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भीषण गर्मी का कहर, हीटवेव अलर्ट, कब बदलेगा मौसम? IMD का बड़ा अपडेट

Mohan Chandra Joshi May 24, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल दौरे से जुड़ा फाइल फोटो। सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज नैनीताल दौरा, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज नैनीताल दौरा, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi May 24, 2026
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर। उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, दो जिलों में नए डीएम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, दो जिलों में नए डीएम

Mohan Chandra Joshi May 23, 2026
हल्द्वानी में नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करते जिला प्रशासन के अधिकारी और टीम। हल्द्वानी: दो नशा मुक्ति केंद्रों के संयुक्त निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं उजागर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

हल्द्वानी: दो नशा मुक्ति केंद्रों के संयुक्त निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं उजागर

Mohan Chandra Joshi May 23, 2026
फाइल फोटो में नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। नैनीताल: आपराधिक गतिविधियों पर प्रशासन की सख्ती, कई के शस्त्र लाइसेंस निरस्त, एक जिला बदर
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

नैनीताल: आपराधिक गतिविधियों पर प्रशासन की सख्ती, कई के शस्त्र लाइसेंस निरस्त, एक जिला बदर

Mohan Chandra Joshi May 23, 2026
ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा ‘नंदा-सुनंदा’ योजना के अंतर्गत 39 जरूरतमंद बालिकाओं को शिक्षा सहायता के चेक प्रदान करते हुए अधिकारी और बालिकाएं उपस्थित। देहरादून: ‘नंदा-सुनंदा’ से 39 और बालिकाओं की पढ़ाई को आधार, ₹12.98 लाख की मदद जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

देहरादून: ‘नंदा-सुनंदा’ से 39 और बालिकाओं की पढ़ाई को आधार, ₹12.98 लाख की मदद जारी

Mohan Chandra Joshi May 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड मौसम अपडेट का प्रतीकात्मक फाइल फोटो जिसमें गर्मी और बारिश के संकेत दिखाए गए हैं। Uttarakhand Weather Update: भीषण गर्मी का कहर, हीटवेव अलर्ट, कब बदलेगा मौसम? IMD का बड़ा अपडेट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भीषण गर्मी का कहर, हीटवेव अलर्ट, कब बदलेगा मौसम? IMD का बड़ा अपडेट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल दौरे से जुड़ा फाइल फोटो। सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज नैनीताल दौरा, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज नैनीताल दौरा, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर। उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, दो जिलों में नए डीएम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, दो जिलों में नए डीएम

  • हल्द्वानी में नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करते जिला प्रशासन के अधिकारी और टीम। हल्द्वानी: दो नशा मुक्ति केंद्रों के संयुक्त निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं उजागर
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    हल्द्वानी: दो नशा मुक्ति केंद्रों के संयुक्त निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं उजागर

  • फाइल फोटो में नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। नैनीताल: आपराधिक गतिविधियों पर प्रशासन की सख्ती, कई के शस्त्र लाइसेंस निरस्त, एक जिला बदर
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    नैनीताल: आपराधिक गतिविधियों पर प्रशासन की सख्ती, कई के शस्त्र लाइसेंस निरस्त, एक जिला बदर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (431)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,166)
  • उधमसिंह नगर (1,267)
  • क्राइम (3,368)
  • खेल (351)
  • चंपावत (937)
  • चमोली (428)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (593)
  • देहरादून (10,570)
  • नैनीताल (6,245)
  • पर्यटन (204)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (951)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (990)
  • यात्रा (387)
  • राजनीति (391)
  • राष्ट्रीय (1,107)
  • रुद्रप्रयाग (695)
  • रोजगार (481)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (600)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: भीषण गर्मी का कहर, हीटवेव अलर्ट, कब बदलेगा मौसम? IMD का बड़ा अपडेट Uttarakhand Weather Update: भीषण गर्मी का कहर, हीटवेव अलर्ट, कब बदलेगा मौसम? IMD का बड़ा अपडेट सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज नैनीताल दौरा, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज नैनीताल दौरा, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, दो जिलों में नए डीएम उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, दो जिलों में नए डीएम हल्द्वानी: दो नशा मुक्ति केंद्रों के संयुक्त निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं उजागर हल्द्वानी: दो नशा मुक्ति केंद्रों के संयुक्त निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं उजागर नैनीताल: आपराधिक गतिविधियों पर प्रशासन की सख्ती, कई के शस्त्र लाइसेंस निरस्त, एक जिला बदर नैनीताल: आपराधिक गतिविधियों पर प्रशासन की सख्ती, कई के शस्त्र लाइसेंस निरस्त, एक जिला बदर