ट्रेन की टक्कर से हाथी की मौत ,बच्चा गंभीर -Nainital News
रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी वन विभाग की टीम
लालकुआं। नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र से दुखद खबर सामने आ रही है यहां ट्रेन की चपेट में आकर हाथी की मौत हो गई जबकि उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
लालकुआं में रेलगाड़ी से टकराकर हाथियों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है, गुरुवार को तराई पूर्वी वन प्रभाग अंतर्गत मुक्तिधाम के समीप एक नर हाथी की मौत हो गई, जबकि उसका नौ महीने का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। 10 दिन में दूसरे हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
गुरुवार की तड़के करीब तीन बजे लालकुआं बरेली रेलवे ट्रेक पर शमशान घाट के पास हाथियों का झुंड लाइट पावर इंजन की चपेट में आ गया, जिससे एक नर हाथी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका नौ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में गौला रेंज की टीम मौके पर पहुंच गई, जिनके द्वारा हाथी के घायल बच्चे को उपचार के लिए डौली रेंज के कार्यालय में लाया जा रहा है, जबकि हथिनी का टांडा रेंज की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


