Uttarakhand Election 2024: 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं से कराया गया मतदान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की उपस्थिति में होम वोटिंग की सुविधा के तहत् शनिवार को जनपद देहरादून में 85+ मतदाताओं को मतदान कराया गया।

देहरादून । मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की उपस्थिति में होम वोटिंग की सुविधा के तहत् शनिवार को जनपद देहरादून में 85+ मतदाताओं को मतदान कराया गया। इसके साथ ही, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कर्मियों द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान के लिए डाकरा देहरादून में संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में लगाए गए कैंप का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका एवं सीडीओ देहरादून सुश्री झरना कामठान भी उपस्थित थी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


