नैनीताल – अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता वितरित
Nainital News : भवाली- अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग (एन.एच.-109) स्थान क्वारब तहसील कौश्यों कुटौली में दिनांक 22 मई, 2024 की सांय को हुई अतिवृष्टि से आवासीय मकानों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पानी व मलुवा भर जाने एवं क्वारब-मौना मोटर मार्ग अवरूद्ध हो जाने के दृष्टिगत लो.नि.वि. निर्माण खण्ड के कनिष्ट अभियन्ता, विद्युत विभाग के प्रतिनिधि एवं लो.नि.वि. राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रतिनिधि के साथ एसडीएम कोश्याकुटोली विपिन पंत द्वारा निरीक्षण किया गया ।
अवरूद्ध मोटर मार्ग आम जनता के लिए खुलवाये गये तथा अतिवृष्टि से प्रभावित छः परिवारों को राज्य आपदा मोचन निधि से अहेतुक सहायता मद में रू 5000=00 (पांच हजार) प्रति परिवार को आर्थिक सहायता वितरित की गयी।
विद्युत विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि स्थान ढोकाने में 11 के. वी. विद्युत लाईन के ऊपर पेड़ गिर जाने से विद्युत व्यवस्था बाधित हुई थी जिसकी आपूर्ति सुचारू कर दी गयी है। उपस्थित विभागों को आपदा के दृष्टिगत सर्तक रहने हेतु निर्देशित किया गया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक