Uttarakhand – भारी बारिश अलर्ट के चलते इस जिले में भी आज बंद रहेंगे स्कूल , अवकाश का आदेश जारी
ऑरेंज अलर्ट के चलते 29 अगस्त 2025 शुक्रवार को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे।
Champawat News- भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि उत्तराखण्ड के कई जिलों के साथ ही चंपावत में 29 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ बिजली गिरने तथा अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र बारिश की सम्भावना है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है। 29 अगस्त 2025 को जनपद चंपावत के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे।
आदेश में निर्देशित किया गया है कि सभी विद्यालयों में अवकाश का अनुपालन सुनिश्चित करें। इसी प्रकार जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) को भी सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में आदेश का पालन करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
यह आदेश मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत की ओर से जारी किया गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


