नशे में चूर अफसर ने बेकाबू कार से तीन किशोरियों को कुचला ,एक ने तोड़ा दम- Nainital News

नैनीताल । उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कोटाबाग से दुखद खबर सामने आई है यहां सहायक खंड विकास अधिकारी (एबीडीओ) ने तेज रफ्तार कार से तीन किशोरियों को कुचल दिया, इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। किशोरियां मेले से पैदल घर लौट रहीं थीं। पुलिस के मुताबिक चालक नशे में धुत था। हादसे में जान गंवाने वाली माही (14) कोटाबाग क्षेत्र के गांव नाथूनगर निवासी आनंद सिंह की बेटी थी। वह अपनी बड़ी बहन कनक (17) और गांव में रहने वाली अपनी सहेली ममता (15) पुत्री जितेंद्र सिंह के साथ कोटाबाग क्षेत्र में लगे उत्तरायणी मेले से पैदल लौट रही थी।
पुलिस के मुताबिक रामदत्त बीआरसी के पास हल्द्वानी की ओर जाती तेज रफ्तार कार ने तीनों लड़कियों को चपेट में ले लिया जिससे वे घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान माही की मौत हो गई।
इस बीच डॉयल 112 से दी गई सूचना पर चौकी प्रभारी रमेश चंद्र पंत पहुंच गए। बताया जा रहा इसी दौरान चालक की कार एक किलोमीटर आगे जाकर पहाड़ी से टकरा गई ,जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, हल्द्वानी के लोहरियासाल ऊंचापुल निवासी वाहन चालक भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कोटाबाग का सहायक खंड विकास अधिकारी है। मेडिकल परीक्षण में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। इधर घायल कनक और ममता को मुखानी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों को आईसीयू में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इधर घटना के बाद हादसे की शिकार किशोरियों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें