Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी – नालों में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, डीएम वंदना ने दिए यह निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी – नालों में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, डीएम वंदना ने दिए यह निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 20, 2024
ख़बर शेयर करें -

अतिक्रमण के चिन्हीकरण, नोटिस और ध्वस्तीकरण की संपूर्ण कार्यवाही के लिए समय सीमा तय

Haldwani News: जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में रकसिया, कलसिया, देवखड़ी सहित अन्य नालों और साथ ही उनके आसपास हो रहे अतिक्रमण के संबंध में शनिवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
हल्द्वानी नगर के विभिन्न नालों के बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण होने के कारण हर वर्ष बरसात में किनारे पर बसे परिवारों को खतरा होता है, जिसके स्थाई समाधान के लिए नालों से अतिक्रमण को हटाकर वर्षा जल हेतु सुरक्षित निकास देना आवश्यक है ।

पिछले दिनों प्रारंभिक सर्वे के बाद नालों से अतिक्रमण हटाने हेतु राजस्व, वन, सिंचाई, नगर निगम के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम बनाई गई थी, जिसकी बैठक कर आज जिलाधिकारी ने अतिक्रमण के चिन्हीकरण, नोटिस और ध्वस्तीकरण की संपूर्ण कार्यवाही के लिए समय सीमा तय की और विभागों को मूल दस्तावेजों के साथ मौके पर सभी नालों का सत्यापन करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत; महिला गंभीर

इस दौरान उन्होंने जिले में तेज बहाव वाले नालों और उनके सुरक्षात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मानसून के दौरान सभी विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने की निर्देश दिए। उन्होंने ज्यादा बहाव वाली नदी, नालों का समय समय पर निरीक्षण और सर्वे करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। कहा कि तेज बहाव वाले नदी, नालों में साइन बोर्ड लगाए गए हैं जिससे तेज बारिश बहाव के दौरान लोग नदी, नालों के आस पास या आवाजाही करने से बच सकें। कहा कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश से क्षतिग्रस्त नालों के चेनेलाइजेशन और प्रोटेक्शन का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने देवखड़ी नाले पर स्थाई समाधान हेतु नाले के शुरुवात में भदयूनी से आरंभ कर पूरे कैचमेंट एरिया से सर्वे कराने की बात कही, जिससे छोटे छोटे चेक डैम बनाए जा सकें, जिससे नदी के बैंक और आबादी भी सुरक्षित रहे। डीएम ने कहा कि देवखड़ी नाले काफी पुराना हो गया तथा दीवारों भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं जिसके सुदृढ़ीकरण हेतु डीपीआर तैयार करने के निर्देश सिंचाई को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास पहल से 18,154 युवाओं को मिला रोजगार, 87 हजार से अधिक प्रशिक्षित हुए

बैठक के दौरान उन्होंने दमुवाढूंगा, रकसिया, कलसिया आदि के आस पास खाली सरकारी भूमि को चिह्नित कर ताड़बाड़ या तथा नोटिस बोर्ड लगाने के निर्देश दिए । कहा कि इन दिनों अवैध रूप से स्टांप पर सरकारी भूमि खरीद फरोख्त के मामले देखने को मिल रहे हैं। जिन पर अलग अलग विभागों से कानूनी कार्रवाई की जा रही है, सरकारी भूमि में ताड़बाड़ -सुरक्षा दीवार और साइन बोर्ड लगाने से लोग ठगों के झांसे में आने से बच सकेंगे। साथ ही लोगों को भूमि लेन देन के समय भूमि के दस्तावेज के सत्यापन करने और सावधान रहने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: PM गतिशक्ति यूज केस कलेक्शन 2.0 और मोबाइल एप का विमोचन, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

बिना रजिस्ट्री कराए कम मूल्य के स्टांप पर भूमि न खरीदने के लिए जागरूकता हेतु नोटिस बोर्ड सभी तहसीलों में लगाने के निर्देश भी दिए ।

उन्होंने संबंधित विभाग अधिकारियों को रकसिया-कलसिया नाले की पुरानी वास्तविक चौड़ाई को रिस्टोर करने हेतु वन, सिंचाई, राजस्व विभाग को सर्वे करने के निर्देश दिए। इसके लिए नक्शों के अनुरूप नालों की चौड़ाई को रिस्टोर किया जाना है। नालों में कब्जा और अतिक्रमण कर रहे लोगों को नोटिस और सरकारी भूमि को चिह्नित कर निशान लगाने की कार्यवाही करने को कहा। कहा कि सरकारी भूमि में अतिक्रमण कर रहे लोगों को 15 दिन के भीतर नोटिस की सुनवाई कर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

बैठक ने डीएफओ दिगांत नायक, एस डी एम परितोष वर्मा, एस डी ओ शशि सिंह, ममता चंद और अन्य लोग मौजूद थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News अतिक्रमण के चिन्हीकरण उत्तराखंड से खबर डीएम ने दिए यह निर्देश डीएम वंदना डीएम वंदना ने दिए यह कड़े निर्देश नोटिस और ध्वस्तीकरण की संपूर्ण कार्यवाही के लिए समय सीमा तय मुख्यमंत्री उत्तराखंड हल्द्वानी - नालों के आसपास अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी हल्द्वानी - नालों में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Related Stories

उत्तराखंड में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण लेते युवा। उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास पहल से 18,154 युवाओं को मिला रोजगार, 87 हजार से अधिक प्रशिक्षित हुए
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रोजगार

उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास पहल से 18,154 युवाओं को मिला रोजगार, 87 हजार से अधिक प्रशिक्षित हुए

Mohan Chandra Joshi July 3, 2026
नैनीताल जिले के गैबुआ के पास डंपर और बाइक की टक्कर के बाद सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Nainital News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत; महिला गंभीर
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत; महिला गंभीर

Mohan Chandra Joshi July 3, 2026
NH-109 गोरापड़ाव सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत के बाद दुर्घटनास्थल की सांकेतिक तस्वीर। Lalkuan News: NH-109 पर दर्दनाक हादसा, 12वीं के छात्र की मौत; दोस्त गंभीर, परिवार में मातम
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: NH-109 पर दर्दनाक हादसा, 12वीं के छात्र की मौत; दोस्त गंभीर, परिवार में मातम

Mohan Chandra Joshi July 3, 2026
उत्तराखंड में मानसून के दौरान काले बादल और तेज बारिश का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें

Mohan Chandra Joshi July 3, 2026
गोरापड़ाव सड़क हादसे के बाद जली हुई बाइक Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
मानसून और आपदा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Nainital News: मानसून के बीच हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम

Nainital News: मानसून के बीच हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण लेते युवा। उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास पहल से 18,154 युवाओं को मिला रोजगार, 87 हजार से अधिक प्रशिक्षित हुए
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • रोजगार

    उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास पहल से 18,154 युवाओं को मिला रोजगार, 87 हजार से अधिक प्रशिक्षित हुए

  • नैनीताल जिले के गैबुआ के पास डंपर और बाइक की टक्कर के बाद सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Nainital News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत; महिला गंभीर
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत; महिला गंभीर

  • NH-109 गोरापड़ाव सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत के बाद दुर्घटनास्थल की सांकेतिक तस्वीर। Lalkuan News: NH-109 पर दर्दनाक हादसा, 12वीं के छात्र की मौत; दोस्त गंभीर, परिवार में मातम
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: NH-109 पर दर्दनाक हादसा, 12वीं के छात्र की मौत; दोस्त गंभीर, परिवार में मातम

  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान काले बादल और तेज बारिश का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें

  • गोरापड़ाव सड़क हादसे के बाद जली हुई बाइक Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (445)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,645)
  • उधमसिंह नगर (1,289)
  • क्राइम (3,418)
  • खेल (357)
  • चंपावत (963)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (651)
  • देहरादून (10,800)
  • नैनीताल (6,354)
  • पर्यटन (209)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (958)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,055)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,131)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (500)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (610)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास पहल से 18,154 युवाओं को मिला रोजगार, 87 हजार से अधिक प्रशिक्षित हुए उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास पहल से 18,154 युवाओं को मिला रोजगार, 87 हजार से अधिक प्रशिक्षित हुए Nainital News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत; महिला गंभीर Nainital News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत; महिला गंभीर Lalkuan News: NH-109 पर दर्दनाक हादसा, 12वीं के छात्र की मौत; दोस्त गंभीर, परिवार में मातम Lalkuan News: NH-109 पर दर्दनाक हादसा, 12वीं के छात्र की मौत; दोस्त गंभीर, परिवार में मातम Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल