Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मानसून से पहले पूरा करें रकसिया और कलसिया नाले पर निर्माण कार्य: डीएम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

मानसून से पहले पूरा करें रकसिया और कलसिया नाले पर निर्माण कार्य: डीएम

Mohan Chandra Joshi June 22, 2024
ख़बर शेयर करें -

डीएम वंदना ने किया निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

Haldwani News – हल्द्वानी में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने पिछले आपदा में बरसात के कारण हुए नुकसान वाले स्थान पर आपदा से बचाव हेतु किए जा रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। कलसिया और रकसिया नाले से होने वाले नुकसान को नियंत्रित करने के लिए आपदा मद से किया जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मानसून से पहले कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी वंदना ने शनिवार को प्रेमपुर लोशज्ञानी रकसिया नाले पर हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि रकसिया नाले के फैलाव के कारण लोगों को वर्षाकाल में जलभराव से काफी परेशानी होती थी। इस फैलाव को रोकने हेतु उत्तराखण्ड अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (एडीबी) की वित्तपोषित योजना के तहत रसकिया नाले को 30 करोड की लागत से चैनेलाईज किया जा रहा है। इसकी लम्बाई कुल 1500 मीटर है वर्तमान में तीन स्थानों पर कार्य किया जा रहा है। रकसिया नाले को 3 से 4 मीटर भूमिगत कर नाले के ऊपर सडक मार्ग का निर्माण किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर एडीबी कुलदीप सिंह को निर्देश दिये कि वर्करों की संख्या को बढाया जाए ताकि कार्य शीघ्र पूर्ण कर लोगों को जलभराव से निजात मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस

जिलाधिकारी द्वारा विगत दिनों प्री मानसून से पूर्व नगर निगम एवं सिंचाई विभाग को नालों की सफाई के लिए आदेशित किया था। जिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नगर निगम ने सफ़ाई हेतु आवंटित क्षेत्र 4200 मीटर तथा सिंचाई विभाग ने कुछ स्थानों पर नाले की सफाई पूर्ण नही की है जिसपर जिलाधिकारी ने नगर निगम और सिंचाई विभाग को तीन दिन के भीतर मशीन और मैनपावर बढ़ाते हुए नालों और नहर की सफाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने तहसीलदार हल्द्वानी को निर्देश दिये कि तीन दिन के भीतर सफ़ाई कार्य की सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के समस्त नगरीय क्षेत्रों में मानसून से पूर्व वर्षा, अतिवृष्टि होने से नगरीय क्षेत्रों में नाले, नालियों, नहरो में कूडा-कचरा व सिलट की सफाई नही किये जाने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों से अपने-अपने क्षेत्रों के नाले एवं नहरों की सफाई की स्थिति का भौतिक सत्यापन कर तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को स्थानीय लोगों ने बताया कि पनचक्की चौराहे के निकट वर्षाकाल मे जलभराव होने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिस संबंध में राजस्व,सिचाई, वन और नगर निगम की संयुक्त समिति गठित करते निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि इन विभागों द्वारा देखा जाए कि किन कारणों से क्षेत्र में जलभराव होता है जिससे नाले को चैनेलाईज कर जलभराव की समस्या का समाधान हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा देवखडी नाले में 13 लाख की धनराशि से वन विभाग द्वारा आपदा मद के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया। देवखडी नाले पर 08 मीटर के 7 वायरक्रेट, 10700 सीमेंट के बैग रखे जाने है तथा देवखडी नाले की सफाई भी की जानी है।

इसके पश्चात डीएम ने हल्द्वानी शहर के 13 चौराहे के चौड़ीकरण को लेकर भी अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि को एक सप्ताह के भीतर नरीमन चौराहे और लालडांट चौराहे के कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। विदित है कि पंचायत और पनचक्की चौराहे पर चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा इन क्षेत्रों में आवाजाही में भी आसान हो गई है। डीएम ने नगर निगम , राजस्व विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए है की जिन चौराहों पर कार्य पूर्ण हो गया है वहां किसी भी दशा में अतिक्रमण नहीं लगना चाहिए। कहा की निगम का दायित्व है कि वह शहरी सड़कों के आसपास नो हॉकर जोन निर्धारित करें जिससे शहर अनावश्यक ट्रैफिक के साथ ही अतिक्रमण से मुक्त रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम

मंगल पड़ाव में जिलाधिकारी के पहुंचते ही चौड़ीकरण के जद में आ रहे दुकानस्वामियो ने अपनी समस्या रखी। प्रभावितो का कहना था कि सड़क चौड़ीकरण से उनके यहां जगह कम होने से ग्राहकों पर प्रभाव पड़ेगा। साथ ही पार्किंग की समस्या भी रहेगी। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि 12 मीटर तक सड़क चौड़ी प्रस्तावित है। प्रभावित दुकानदारों के लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी प्रस्तावित है जब तक कॉम्प्लेक्स का कार्य पूर्ण नहीं हो जाता तब तक आंशिक रूप से प्रभावित दुकानदारों के लिए अस्थाई तौर पर वैकल्पिक स्थान में टीन शेड तैयार किया जाएगा जिसके लिए ईई लोनिवि को निर्देशित किया। इसके साथ ही सभी को चौड़ीकरण का प्लान शेयर किया जाएगा जिससे सबको जानकारी रहे ।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, अपर निदेशक प्रशिक्षण ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार चौधरी, तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही सिंचाई, नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मानसून से पहले पूरा करें रकसिया और कलसिया नाले पर निर्माण कार्य: डीएम

Related Stories

त्यूणी चकराता मोटर मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार का SDRF रेस्क्यू Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
देहरादून पटेलनगर में देह व्यापार मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था संभालती नैनीताल पुलिस Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद बारिश और बदले मौसम का दृश्य Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • त्यूणी चकराता मोटर मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार का SDRF रेस्क्यू Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

  • देहरादून पटेलनगर में देह व्यापार मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू

  • कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था संभालती नैनीताल पुलिस Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा

  • उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद बारिश और बदले मौसम का दृश्य Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,642)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,526)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (739)
  • देहरादून (11,324)
  • नैनीताल (6,568)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,214)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (530)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (945)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम