Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • डीएम सविन बंसल की जनसुनवाई: फरियादियों को मौके पर न्याय , असहाय महिलाओं को रोजगार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

डीएम सविन बंसल की जनसुनवाई: फरियादियों को मौके पर न्याय , असहाय महिलाओं को रोजगार

Mohan Chandra Joshi April 21, 2025
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री के जन सेवा को समर्पित संकल्प के तहत जिलाधिकारी सविन बंसल हर सोमवार को जन सुनवाई कर जनता की समस्याओं का निराकरण करने में जुटे है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जन सुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 137 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखी। जिलाधिकारी ने जन सुनवाई में एक-एक कर सभी लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकांश समस्याओं का मौके पर समाधान किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए। जन गम, पुलिस, सुनवाई में पहुंचे फरियादियों ने भूमि पर अवैध कब्जा, सड़क, शिक्षा, पेयजल, एमडीडीए, नगर निगम, परिवहन, विद्युत, आर्थिक सहायता, स्कूल फीस माफी, रोजगार आदि से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से रखी।
सीएम की प्ररेणा, जिला प्रशासन की कार्यशैली से सरकार पर जनविश्वास बढा है। जनता दर्शन में कैंसर पीड़ित माता, लापता पिता की व्यथित इंजीनियर बिटिया, विदुषी को डीएम ने तत्समय प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी दिलाकर ही दम लिया। जिसके लिए जनता दर्शन कार्यक्रम में आधे घंटे तक फोन अधिकारी, कागज सभी अपनी जगह जाम होकर मंथन में जुटे रहे जिसके फलस्वरूप विदुषी के लिए भावुक प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जनमानस के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता का डंका भी बजा दिया। इसी प्रकार दिव्यांग काजल को एनजीओ में रोजगार बबीता व केशर को प्रोफेशनल रोजगारपरक प्रशिक्षण तथा विधवा पूनम ठाकुर को रायफल फंड से शिशु शिक्षा व सिलाई मशीन क्रय की आर्थिक सहायता प्रदत्त की। डीएम के जनता दर्शन से जनमानस में सशक्त प्रशासन का एहसास जाग रहा हैं। वहीं सालों से अधर में पड़े नाले के निर्दिष्ट प्रश्न पर सिंचाई अभियंताः अधीशासी अभिंयता बगले झांकते नजर आए जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हे तलब, करते हुए वेतन रोकने के भी निर्देश दिए।

इंजीनियर की पढ़ाई कर चुकी विदुषी पांडेय ने कैंसर पीडित अपनी मां का उपचार और अपने परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए जिलाधिकारी से रोजगार की गुहार लगाई। जिस पर जिलाधिकारी ने डीपीओ को त्वरित कार्रवाई करते हुए किसी इंस्टीटयूट में महिला को रोजगार दिलाने के निर्देश दिए। नालापानी निवासी महिला कौशर ने स्वरोजगार हेतु आर्थिक मदद चाहने पर जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक उद्योग को सिलाई बुनाई हेतु महिला को प्रशिक्षण प्रदान कराते हुए स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए। ऋषिकेश निवासी दिव्यांग महिला काजल कश्यप और छबील बाग निवासी दिव्यांग महिला बबिता द्वारा रोजगार मांगे जाने पर जिलाधिकारी ने डीपीओ को आसरा ट्रस्ट के माध्यम से प्रशिक्षण और रोजगार हेतु कार्रवाई के निर्देश दिए। वही नेहरू कॉलोनी निवासी जाहिदा बानो ने बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता की गुहार पर डीपीओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डालनवाला निवासी सोनिया गुप्ता ने अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए नंदा सुनंदा प्रोजेक्ट से आर्थिक सहायता की गुहार पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रकरण की जांच कर नंदा सुनंदा में प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विधवा महिला पुनम ठाकुर को रायफल फंड से आर्थिक सहायता। कारबारी निवासी कमलेश पुरोहित ने कक्षा 11 वीं पर पढ़ रही
अपनी बिटिया की फीस माई की गुहार लगाई। डांडीपुर मौहल्ला मन्नूगंज निवासियों द्वारा नाला निर्माण कार्य लम्बे समय से धीमी प्रगति से चल रहा है तथा मौके पर 2 लेबर है, धीमे कार्य से जनमानस को आए दिन समस्या हो रही है की शिकायत की जिस पर डीएम ने कार्य पूर्ण होने का समय पूछा, तो कार्यदायी संस्था सिंचाई के अधिकारियों ने बताया कि 03 माह और लगेगें सम्बन्धित अधिकारी जनता दर्शन में अनुपस्थित रहे जिससे सुनवाई बाधित, अधीक्षण अभियंता इन्वेस्टिगेशन प्लानिंग डिवीजन सिंचाई तलब करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही फटकार लगाई कि 350 मीटर निर्माण कितना समय लगेगा।
चन्दर रोड निवासी बिना शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी लगभग 05 बीघा भूमि है, जिसपर उनका 1940 मालिकाना हक है। किन्तु नगर निगम ने उनकी सम्पति अतिक्रमण दिखाकर भवन तोड़ा गया तथा भूमि पर नगर निगम ने तारबाड़ कर दी है, जिस पर डीएम ने नगर निगम के अधिकारियों निस्तारण का समय पूछा जिसपर नगर निगम के अधिकारियों ने 03 दिन के भीतर निस्तारण करने की अंडरटेकिंग दी।

जोहडी गांव की भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति ने भूमाफियों के कब्जे से मुक्त सरकारी जमीन पर सरकारी हकदारी का तार बाड़ एवं चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने और सीडीओ को इस भूमि पर पर्यटन स्थल हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। आर्दश कॉलोनी, नेहरूग्राम में कच्ची सड़क पर डामरीकरण न होने से आवजाही में हो रही समस्या पर नगर निगम को त्वरित समस्या का समाधान के निर्देश दिए गए। शास्त्री नगर में भू-माफियाओं द्वारा निजी भूमि पर तारबाड कर कब्जा करने व जमीन को खुर्द बुर्द करने की शिकायत पर एडीएम, एसडीएम व तहसीलदार की संयुक्त समिति गठित करते हुए जांच के निर्देश दिए गए। डालनवाला में अतिक्रमण हटाने के नाम पर मालिकाना हक वाली निजी भूमि पर एकतरफा कार्रवाई किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एएमएनए को तीन दिनों के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। रिस्पना नदी पर स्थित राजीव नगर पुल, आर्य नगर में तट पर तार जाल लगाने की मांग पर अधिशासी अभियंता को प्रस्ताव में शामिल करने के निर्देश दिए। नकरौंदा निवासी प्रमोद कुमार ने उनकी निजी भूमि पर कब्जा करने की शिकायत पर एसडीएम को सीमांकन कराने के निर्देश दिए।
किसानों द्वारा कुलावा में भारी वाहनों के कारण गूल क्षतिग्रस्त होने और तुनवाला नहर का कुलावा कस्तूरी चौक से बहुगुणा पुलिया तक करीब 400 मीटर दायरे में नहर से सटकर बनाई गई दीवारे हटाने और आम रास्ते पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पर सिंचाई विभाग को तत्काल गूल मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। निरंजनपुर मंडी चौराहे पर नाला बंद होने की शिकायत पर एएमएनए को प्राथमिकता पर नाला सफाई कराने के निर्देश दिए। ग्राम विलासपुर काण्डली, घंघौड़ा में बच्चों के खेलने के लिए लंबे चौडे सूखे नाले की जमीन पर पार्क बनाने की मांग पर जिलाधिकारी ने एडीएम को अग्रिम कार्रवाई हेतु भूमि संबंधी विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनता दरबार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News- Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर डीएम सविन बंसल देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हल्द्वानी में थाल सेवा के आठ वर्ष पूरे होने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और थाल सेवा की टीम। Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
नानकमत्ता में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक क्राइम सीन। Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
अल्मोड़ा की प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत, जिन्हें वैज्ञानिक खेती में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिल्ली में सम्मानित किया गया। Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
हल्द्वानी में दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन-पूजन करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी विशाल मिश्रा। Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत में विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए। Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में थाल सेवा के आठ वर्ष पूरे होने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और थाल सेवा की टीम। Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक

  • नानकमत्ता में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक क्राइम सीन। Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

  • अल्मोड़ा की प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत, जिन्हें वैज्ञानिक खेती में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिल्ली में सम्मानित किया गया। Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत

  • हल्द्वानी में दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन-पूजन करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद

  • केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी विशाल मिश्रा। Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (478)
  • अल्मोड़ा (644)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,820)
  • उधमसिंह नगर (1,352)
  • क्राइम (3,551)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,016)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,406)
  • नैनीताल (6,607)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (987)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,230)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,172)
  • रुद्रप्रयाग (724)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (662)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति