Dehradun: केरल निवासी व्यक्ति को डीएम ने पंहुचाया घर, कराई टिकट व्यवस्था
सामान हो गया था चोरी, डीएम से मिल सुनाई अपनी व्यथा
बोलाः विश्वास था, यहां से हो जाएगा मेरा समाधान
देहरादून। कन्तुर केरल निवासी मोहित महाजन, जिनका सहारनपुर से लक्सर आने के दौरान सामान चोरी हो गया था, जिसमें लेपटॉप, पैनकार्ड, एटीएम आदि सब थे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने डीएम ऑफिस भेजा।
उन्होंने जिलाधिकारी सविन बसंल से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई तथा घर पंहुचाने के लिए सहायता का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने व्यक्ति की मदद के लिए टिकट की व्यवस्था कराई तथा कुछ धनराशि देते हुए व्यक्ति को उसके घर पंहुचाया जिस पर व्यक्ति ने डीएम एवं उनके स्टॉफ का धन्यवाद दिया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


