Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर: वर्षाकाल में भूस्खलन और मार्ग अवरुद्ध होने की चुनौतियों से निपटने के लिए जिलाधिकारी ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

बागेश्वर: वर्षाकाल में भूस्खलन और मार्ग अवरुद्ध होने की चुनौतियों से निपटने के लिए जिलाधिकारी ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi June 24, 2025
ख़बर शेयर करें -

Bageshwar News- वर्षाकाल के दौरान भूस्खलन और मार्ग अवरुद्ध होने की चुनौतियों से निपटने के लिए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सड़क महकमों के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने त्वरित कार्रवाई और जनसुविधा सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा बताया गया कि जनपद में 49 जेसीबी मशीनें तैयार रखी गई हैं, जो मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल मौके पर पहुँचकर उन्हें सुचारु करेंगी।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने स्पष्ट किया कि मोटर मार्गों को सुचारु करने में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। मानसून अवधि के दृष्टिगत जेसीबी मशीनों की तैनाती की सुदृढ़ विभागीय कार्ययोजना होनी चाहिए। जिससे आम जनता को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।संवेदनशील और अधिकांश अवरुद्ध होने वाली मोटर मार्गों में जेसीबी मशीनों की तैनाती नियत स्थल पर हो। विभागों के पास प्रत्येक मशीन में जीपीएस अधिष्ठापन की स्थिति के लिए प्लानिंग भी होनी चाहिए। विभाग के अधीन कुल मोटर मार्गों के सापेक्ष वास्तविक संख्या में जेसीबी मशीनों की तैनाती नियत स्थलों पर सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक विभाग के पास जेसीबी मशीनों के डिप्लॉयमेंट प्लान होना चाहिए। भूस्खलन से उत्पन्न होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए उन्होंने सड़क महकमों को प्रभावित स्थलों पर न्यूनतम समय के भीतर अनिवार्य रूप से जेसीबी मशीनें पहुँचाने और सड़क अवरुद्ध होने की स्थिति में उसे शीघ्र खोलने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी भटगांई ने जोर देकर कहा कि जिस स्थान पर जेसीबी और ऑपरेटर की तैनाती की गई है, वे उसी स्थान पर रहें ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में सड़क मार्ग को तुरंत खोला जा सके। उन्होंने मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए है। सभी उपजिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रान्तर्गत सड़कों की स्थिति का नियमित अपडेट लेने और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क मार्ग बंद होने की स्थिति में उसे जल्द से जल्द खोलने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और संभावित भूस्खलन वाले स्थानों पर अतिरिक्त आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: संस्कृत ग्रामों में सालभर होंगी गतिविधियां, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि लोगों को सुगम यातायात उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी सड़क मार्ग के अवरुद्ध होने पर उसे कम से कम समय में नहीं खोला जाता है, और किसी भी प्रकार की लापरवाही परिलक्षित होती है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सरकारी परिस्थितियों के साथ-साथ जन और पशु हानि की सूचना भी समय पर कंट्रोल रूम में देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के दौरान आने वाले महीने चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, इसलिए सब-डिवीजन स्तर पर अधिकारियों को अपनी मशीनरी को सक्रिय रखने की आवश्यकता है। उन्होंने अवरुद्ध सड़क मार्गों को खोलने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी दी। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग, बीआरओ सहित अन्य संबंधित विभागों को बंद सड़कों की रियल-टाइम जानकारी की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। सभी विभागों को आपदा के मामलों को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए टीम भावना और प्रभावी समन्वय से कार्य करने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने भूस्खलन संवेदनशील क्षेत्रों की मैपिंग करने और उनका डेटाबेस बनाने के भी निर्देश दिए ताकि प्रभावी तरीके से आपात स्थिति से निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, ईई लोनिवि संजय पांडे, पीएमजीएसवाई अम्बरीष रावत, ग्रामीण निर्माण विभाग संजय भारती, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल सहित वर्चुअल माध्यम से अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: bageshwar News Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest news Bageshwar Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट के बीच बदला मौसम Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर रहने के आरोप में पुलिस जांच Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
काशीपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
लालकुआं स्मैक मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट के बीच बदला मौसम Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

  • दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की फाइल फोटो Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
    • राष्ट्रीय

    Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

  • बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर रहने के आरोप में पुलिस जांच Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा

  • काशीपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

  • लालकुआं स्मैक मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,696)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,538)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (743)
  • देहरादून (11,344)
  • नैनीताल (6,584)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,220)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (948)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई