Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Kedarnath Dham Yatra 2026: यात्रा की सुरक्षा व व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं -जिलाधिकारी
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath Dham Yatra 2026: यात्रा की सुरक्षा व व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं -जिलाधिकारी

Mohan Chandra Joshi February 21, 2026
ख़बर शेयर करें -

आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 हेतु जिला प्रशासन ने कसी कमर, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश यात्रा की सुरक्षा व व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Rudraprayag News- आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 22 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो रही है। यात्रा को सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा तैयारियों की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं, विभागीय दायित्वों, संसाधनों की उपलब्धता एवं प्राप्त सुझावों पर विस्तृत चर्चा की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ टीम भावना से कार्य करेंगे।

सड़क एवं राजमार्ग व्यवस्थाओं की समीक्षा

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित सड़कों की स्थिति की समीक्षा करते हुए भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में समयबद्ध उपचारात्मक कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक मरम्मत एवं सुरक्षा संबंधी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।

अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोनिवि द्वारा सिरोबगड़, बांसवाड़ा, जवाड़ी बायपास, सिंकिंग जोन सहित अन्य संवेदनशील स्थलों की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने बद्रीनाथ रोड को नई टनल से जोड़ने वाले पुल का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने, आवश्यक स्थलों पर भूमि अधिग्रहण कर अतिक्रमण हटाने तथा हटाए गए मलबे का डंपिंग जोन चिन्हित कर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, महिलाओं और बच्चों से किया संवाद

उन्होंने 15 मार्च तक नालियों का निर्माण पूर्ण करने, सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई, अनावश्यक सामग्री हटाने तथा ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। रिटर्निंग वॉल, क्रैश बैरियर एवं आवश्यक डायवर्जन स्थलों पर स्पष्ट साइन बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्वयं स्थलीय निरीक्षण करने की बात कही।

शटल सेवा एवं परिवहन व्यवस्था

शटल सेवा संचालन की समीक्षा के दौरान एआरटीओ से ग्रीन कार्ड एवं ट्रिप कार्ड की जानकारी ली गई। रात्रिकालीन संचालन में आ रही चुनौतियों—ओवरचार्जिंग, रोड सेफ्टी एवं लॉ एंड ऑर्डर—पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने टैक्सी यूनियनों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

पैदल मार्ग एवं पड़ावों की व्यवस्थाएं

गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल मार्ग की स्थिति की समीक्षा करते हुए पेयजल, स्वास्थ्य, यात्री विश्राम गृह, आवास, सुरक्षा प्रबंध, वैली ब्रिज, मार्ग चौड़ीकरण, नेटवर्क कनेक्टिविटी, इमरजेंसी हेलिपैड, सफाई व्यवस्था, वाइल्ड लाइफ सेंचुरी क्षेत्र में दुकानों की समस्या, रैन शेल्टर एवं जोखिमयुक्त पेड़ों की कटान जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

सुरक्षा एवं पुलिस व्यवस्थाएं

जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को यात्रा मार्गों एवं पड़ावों पर सुरक्षा सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। बाहरी जिलों से आने वाली पुलिस फोर्स के आवास संबंधी व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। केदारनाथ क्षेत्र की विषम मौसम परिस्थितियों को देखते हुए मेटल डिटेक्टर आदि उपकरणों हेतु स्थायी स्थान चिन्हित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की भेंट

जी-मैक्स एवं तकनीकी प्रबंधन

जी-मैक्स के अंतर्गत मॉनिटरिंग कैमरा एक्सेस, रियल टाइम वेदर रिपोर्ट, घोड़ा-खच्चर एवं डंडी-कंडी हेतु स्मार्ट कार्ड व्यवस्था की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने कैमरा एक्सेस रखने वाले अधिकारियों की सूची व्यू-ओनली एवं कंट्रोल एक्सेस श्रेणी में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

घोड़ा-खच्चर संचालन एवं पंजीकरण

यात्रा प्रारंभ से पूर्व प्रभावी बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने तथा बिना पंजीकरण वाले घोड़ा-खच्चरों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। ट्रैक रूट पर तीन चेक प्वाइंट बनाए जाएंगे। बिना पंजीकरण पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सामान ढुलाई में लगे घोड़ा-खच्चरों की सूची पूर्व में जारी की जाएगी तथा पंजीकरण में स्थानीय संचालकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस वर्ष सभी घोड़ा-खच्चरों का बीमा अनिवार्य किया गया है।

स्वास्थ्य सेवाएं एवं आपात प्रबंधन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि गुप्तकाशी से केदारनाथ तक 15 अस्पताल संचालित किए जाएंगे, जिनमें सीजनल एवं नियमित अस्पताल शामिल हैं। डॉक्टरों की तैनाती के साथ एक्स-रे, ईसीजी जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। क्रिटिकल मरीजों को हेलीकॉप्टर एंबुलेंस से इवैक्यूएट करने की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Job: 332 युवाओं को नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से निभाएं जिम्मेदारी

दर्शन व्यवस्था एवं सूचना प्रसारण

श्रद्धालुओं की कतार व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु 4-5 स्थलों पर स्क्रीन लगाए जाएंगे, जिनमें टोकन संख्या, मंदिर बंद होने का समय, स्वच्छता संदेश, मंदिर के दृश्य एवं मौसम की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति न बने।

स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाएं

स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु कूड़ा कलेक्शन वाहनों की संख्या बढ़ाने, पर्यावरण मित्रों की तैनाती सुनिश्चित करने, प्रत्येक पार्किंग स्थल के पास शौचालय व्यवस्था करने एवं उनकी नियमित सफाई के निर्देश दिए गए। महिला शौचालयों में सेनेटरी पैड डिस्पोजल की व्यवस्था, जल टंकियों की सफाई तथा सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

यात्रा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परिचय पत्र जारी किए जाएंगे तथा स्वच्छता कर्मियों के लिए पृथक ड्रेस कोड लागू किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था, डंडी-कंडी संचालन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सोलर लाइट, टेंट, आवास, यातायात प्रबंधन, आपदा प्रबंधन एवं संचार व्यवस्था जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रकाश, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ओंकार पांडे, अधिशासी अभियंता लोनिवि इंद्रजीत बोस, उखीमठ आर.पी. नैथानी, एआरटीओ धर्मेंद्र सिंह बिष्ट सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Latest News Rudraprayag Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार नईम पहलवान Haldwani News: महिला की मौत मामले में पहलवान गिरफ्तार, गर्दन हिलाने से मौत का आरोप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: महिला की मौत मामले में पहलवान गिरफ्तार, गर्दन हिलाने से मौत का आरोप

Mohan Chandra Joshi October 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 332 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए Uttarakhand Job: 332 युवाओं को नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से निभाएं जिम्मेदारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Job: 332 युवाओं को नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से निभाएं जिम्मेदारी

Mohan Chandra Joshi October 5, 2026
एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया से मुलाकात करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की भेंट
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • खेल

Uttarakhand News: एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की भेंट

Mohan Chandra Joshi October 5, 2026
खटीमा के आंगन मिलन कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं से संवाद करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, महिलाओं और बच्चों से किया संवाद
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand News: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, महिलाओं और बच्चों से किया संवाद

Mohan Chandra Joshi October 5, 2026
हल्द्वानी-लालकुआं में पुलिस द्वारा बरामद अवैध शराब Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी

Mohan Chandra Joshi October 5, 2026
Uttarakhand Weekly Weather Update बारिश और बादलों का मौसम Uttarakhand Weekly Weather Update: बदलेगा मौसम, बारिश-बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weekly Weather Update: बदलेगा मौसम, बारिश-बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार नईम पहलवान Haldwani News: महिला की मौत मामले में पहलवान गिरफ्तार, गर्दन हिलाने से मौत का आरोप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: महिला की मौत मामले में पहलवान गिरफ्तार, गर्दन हिलाने से मौत का आरोप

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 332 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए Uttarakhand Job: 332 युवाओं को नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से निभाएं जिम्मेदारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand Job: 332 युवाओं को नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से निभाएं जिम्मेदारी

  • एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया से मुलाकात करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की भेंट
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • खेल

    Uttarakhand News: एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की भेंट

  • खटीमा के आंगन मिलन कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं से संवाद करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, महिलाओं और बच्चों से किया संवाद
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Uttarakhand News: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, महिलाओं और बच्चों से किया संवाद

  • हल्द्वानी-लालकुआं में पुलिस द्वारा बरामद अवैध शराब Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,671)
  • उधमसिंह नगर (1,344)
  • क्राइम (3,532)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (742)
  • देहरादून (11,333)
  • नैनीताल (6,575)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,217)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (414)
  • राष्ट्रीय (1,163)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (236)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (947)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: महिला की मौत मामले में पहलवान गिरफ्तार, गर्दन हिलाने से मौत का आरोप Haldwani News: महिला की मौत मामले में पहलवान गिरफ्तार, गर्दन हिलाने से मौत का आरोप Uttarakhand Job: 332 युवाओं को नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से निभाएं जिम्मेदारी Uttarakhand Job: 332 युवाओं को नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से निभाएं जिम्मेदारी Uttarakhand News: एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की भेंट Uttarakhand News: एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की भेंट Uttarakhand News: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, महिलाओं और बच्चों से किया संवाद Uttarakhand News: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, महिलाओं और बच्चों से किया संवाद Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी