Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत: जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज 93 शिकायतों पर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चम्पावत: जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज 93 शिकायतों पर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Mohan Chandra Joshi March 16, 2026
ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनता मिलन कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर निस्तारण के निर्देश दिए

Champawat News- जन-सामान्य की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं विकास से जुड़ी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

कार्यक्रम के दौरान कुल 93 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव है, उनका मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अन्य मामलों में निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्यवाही करते हुए आख्या प्रस्तुत की जाए।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने विगत सप्ताह आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों की भी विभागवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को विभागीय कार्यवाही की जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन

कार्यक्रम के दौरान ग्राम ढकना की श्रीमती नारायणी देवी द्वारा अपने परिवार को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित किए जाने की मांग रखी गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों से पूर्व में की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त करते हुए प्रार्थी को शीघ्र धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

खेतीखान की श्रीमती पुष्पा ओली ने अपने पुत्र के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा समाज कल्याण अधिकारी को प्रमाण पत्र संबंधी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्राम कांडा दुधपोखरा की श्रीमती भावना देवी द्वारा पेयजल समस्या की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जल निगम को क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

नायकगोठ (टनकपुर) की श्रीमती कमला पंत द्वारा बीपीएल राशन कार्ड बनवाने की मांग पर जिला पूर्ति अधिकारी को प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप

ग्राम बुडम ककनई की नेहा द्वारा मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग पर जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ग्राम कानीकोट के दीपक सिंह द्वारा सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग पर उरेडा विभाग को क्षेत्र में सोलर लाइट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

ग्राम दुबड़ जैनल के दिलीप सिंह महर ने जंगली जानवरों से बागवानी को हो रहे नुकसान के संबंध में चैन लिंक फेंसिंग लगाने की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी को फेंसिंग संबंधी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

ग्राम सिलाड सुखीढांग के संजय द्वारा आधार कार्ड बनाने/सुधारीकरण की मांग पर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को प्रार्थी की समस्या को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।

ग्राम डुंगरा (पाटी) के प्रदीप राम द्वारा अपने बच्चे के लिए प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

इसके अतिरिक्त ग्राम हरम के कमल सिंह द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र तक जाने वाले मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को मार्ग के सुधारीकरण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

जनता मिलन कार्यक्रम में इसके अतिरिक्त नवीन सिंह, सुमन, छोटे लाल, ईश्वरी देवी, प्रकाश नरियाल, बसंती देवी, रमेश राम, सूरज महर, देवराम, गरिमा भट्ट सहित अन्य शिकायतकर्ताओं की समस्याएं भी दर्ज की गईं।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाना आवश्यक है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, प्र0 मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat News- Featured Khabar Uttarakhand Latest news Champawat News- Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हरिद्वार में घरेलू विवाद के बाद पिता पर हमले का प्रतीकात्मक दृश्य Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
देहरादून में बैंककर्मी पर फायरिंग मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
अल्मोड़ा नंदा देवी मंदिर में मेले की तैयारियों का निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • संस्कृति

Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निस्तारण Dehradun News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,444 मामलों का निस्तारण, 30.33 करोड़ रुपये पर समझौता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,444 मामलों का निस्तारण, 30.33 करोड़ रुपये पर समझौता

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
Nainital District Information Officer Girija Shankar Joshi Nainital: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरिद्वार में घरेलू विवाद के बाद पिता पर हमले का प्रतीकात्मक दृश्य Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा

  • देहरादून में बैंककर्मी पर फायरिंग मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप

  • अल्मोड़ा नंदा देवी मंदिर में मेले की तैयारियों का निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • संस्कृति

    Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन

  • देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निस्तारण Dehradun News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,444 मामलों का निस्तारण, 30.33 करोड़ रुपये पर समझौता
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,444 मामलों का निस्तारण, 30.33 करोड़ रुपये पर समझौता

  • Nainital District Information Officer Girija Shankar Joshi Nainital: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,492)
  • उधमसिंह नगर (1,333)
  • क्राइम (3,514)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,237)
  • नैनीताल (6,535)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,200)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (523)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (938)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन Dehradun News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,444 मामलों का निस्तारण, 30.33 करोड़ रुपये पर समझौता Dehradun News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,444 मामलों का निस्तारण, 30.33 करोड़ रुपये पर समझौता Nainital: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर Nainital: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर