धर्म प्रवाह: विश्व शांति के लिए मां बगलामुखी महायज्ञ , Video
सत्य साधक गुरुजी जी के निर्देशन में समय माता मंदिर और राप्ती तट पर आयोजित हुए हवन- यज्ञ

श्रावस्ती। जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी ऐतिहासिक समय माता मंदिर पहुंचे। यहां पर गुरु जी ने माता की पूजा अर्चना कर मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान भारी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। करीब 6 घंटे तक चले हवन यज्ञ में विश्व में शांति और लोक कल्याण की कामना की गई। हवन यज्ञ के उपरांत प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। तदोपरांत गुरु जी के निर्देशन में पवन राप्ती नदी के तट पर भी मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर आयोजित मां बगलामुखी महायज्ञ में पूरे विश्व में शांति के लिए मां से प्रार्थना की गई।

इस दौरान गुरु जी ने बताया कि यहां मां आदिकाल से विराजती हैं। इनमें समय माता (संम्या माता) मंदिर है। यह मंदिर उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में है। इस मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर पर मत्था टेकने आते हैं। धार्मिक मान्यता है कि मां के दर्शन मात्र से साधक की दिली इच्छा पूरी हो जाती है। खासकर, नि:संतान दंपति पर माता रानी की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से नि:संतान दंपति को दर्शन मात्र से संतान की प्राप्ति होती है। इसके लिए मंदिर में बड़ी भीड़ रहती है।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव , मिश्रा जी आदर्श तिवारी सहित अनेको भक्तजन मौजूद रहे। इसके उपरांत गुरूजी द्वारा राप्ती नदी तट पर भी हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके
Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी
Uttarakhand News: सीएम धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप, विकास और जनकल्याण पर जोर
Uttarakhand Assembly Session: धामी सरकार ने पेश किया 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट
Uttarakhand News: जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में तीन संस्थानों ने जीती ट्रॉफियां