धर्म प्रवाह: नव वर्ष पर सत्य साधक गुरुजी ने दी शुभकामनाएं , भक्तजनों को जारी किया संदेश
Dharm Pravah New year : नव वर्ष पर सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी ने देश विदेश में बसे सभी भक्तजनों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है। जगत कल्याण की कामना को लेकर पावन राप्ती नदी के तट में सत्य साधक गुरु जी ने 31 दिसंबर की रात्रि 9:00 बजे से 3:00 बजे तक मां बगलामुखी साधना और हवन का आयोजन किया। भीषण सर्दी के बीच 6 घंटे तक चले इस दिव्य अनुष्ठान में देश प्रदेश में सुख शांति समृद्धि और सभी भक्तजनों के कल्याण की कामना की गई।
नया साल आपके लिए हर पल मंगलमय हो।
नव वर्ष पर जारी संदेश में सत्य साधक गुरु जी ने कहा कि जगत जननी मां बगलामुखी पीतांबरा माई आपकी सुरक्षा करें आप पर कृपा बनाए रखें। सब लोग कठिनाइयों को पार करें, कल्याण ही कल्याण देखें, सभी की मनोकामना पूर्ण हो, सभी हर परिस्थिति में आनंदित हो। जैसे सूर्य प्रकाश देता है, संवेदना करुणा को जन्म देती है, फूल हमेशा महकता रहता है। इसी तरह, नया साल आपके लिए हर दिन, हर पल मंगलमय हो।

सत्य साधक गुरु जी ने अपने संदेश में कहा कि सभी भक्तजन नियमित रूप से कुछ समय अपने लिए निकालें। कुछ पल आध्यात्मिक ज्ञान, परमात्मा के ध्यान, सकारात्मक चिंतन के अभ्यास में लगाएं। सात्विक खान-पान व स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। जैसे हमारे विचार और संस्कार होंगे, वैसा ही हमारा संसार बन जाएगा। इसलिए पहले हमे सात्विक संस्कार अपनाना है। तभी सतयुगी संसार का मार्ग प्रशस्त होगा। यह हम सभी का जिम्मेदारी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Dehradun News: छह साल की मासूम से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट, हल्द्वानी में हाईकोर्ट परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा
Pauri News: गुलदार का हमला, 7 साल की बच्ची की मौत से कोहराम; मां ने मौत के जबड़े से बेटी को बचाया
Uttarakhand Crime News: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो पीड़िताएं रेस्क्यू
Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश