धर्म प्रवाह: सत्य साधक गुरुजी ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं , लोकमंगल की कामना लेकर हवन
- लोक मंगल की कामना को लेकर मां बगलामुखी हवन
- श्रावस्ती। जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी नव वर्ष 2022 में सभी की सुख समृद्धि व लोक मंगल की कामना को लेकर पावन राप्ती नदी के तट पर मां बगलामुखी का हवन किया।
- इस दौरान गुरु जी ने देश विदेश में बसे सभी भक्तजनों को नव वर्ष 2022 की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं उज्जवल जीवन की कामना की है।

अपने संदेश में सत्य साधक श्री गुरुजी ने कहा कि नव वर्ष सभी के जीवन में सुख समृद्धि लेकर आए देश में अमन व शांति बनी रहे। मानव के बीच सद्भावना का वातावरण रहे समस्त जीव मात्र के कल्याण के लिए वह जगत जननी मां पीतांबरा से प्रार्थना करते हैं। गुरुजी ने कहा पिछले वर्षो कोरोना वायरस के चलते मानव को काफी कष्टों का सामना करना पड़ा लेकिन उसके बावजूद भी मां की अनुकंपा के चलते सभी विपत्तियों से संघर्ष कर जीवन पथ में आगे बढ़ते रहें। गुरुजी ने कहा अनादिकाल से ही मनुष्य जीवन संघर्ष की एक पहचान रहा है सतयुग से ही देवी देवता समेत तमाम महापुरुषों में तमाम कष्ट आए लेकिन धैर्य संयम के साथ लोक कल्याण के लिए कार्य करते रहे। गुरुजी ने कहा कितनी भी विषम परिस्थितियां रहें हमें धैर्य रखते हुए अपने कदम आगे बढ़ाते रहना चाहिए तथा हमारे जीवन का हर कार्य लोकमंगल के लिए हो इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए।

गुरुजी ने कहा नव वर्ष 2022 सभी के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आए जगजननी मां पीतांबरा से उनकी यही कामना है। गौरतलब है कि सत्य साधक श्री गुरुजी वर्तमान में महा साधना के उपरांत श्रावस्ती में विराजमान है गुरुजी जल्द ही देवभूमि उत्तराखंड के धर्म यात्रा पर आने वाले हैं।
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत
Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी
Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि
Dehradun News: जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, अधूरी पेयजल परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश
Uttarakhand News: जापान में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण पर बड़ा फोकस