धर्म प्रवाह: गुरु पूर्णिमा पर मां बगलामुखी महायज्ञ , भक्तजनों की सुख- समृद्धि कामना -देखें दिव्य वीडियो
- सत्य साधक श्री विजेंद्र पाण्डे गुरुजी के दिशा निर्देशन में मां बगलामुखी महायज्ञ आयोजित
बलरामपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर लोकमंगल की कामना एवं भक्तजनों की सुख समृद्धि के निमित्त सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी ने यहां कोडरी घाट में किया मां बगलामुखी महायज्ञ।
जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लोक कल्याण की कामना को लेकर यहां कोडरी घाट राप्ती नदी पर मां बगलामुखी जी के दिव्य हवन का आयोजन किया गया।
इस दौरान सत्य साधक गुरु जी ने सभी देशवासियों को गुरुपूर्णिमा की शुभकामनाएं व आशीर्वाद देते हुए कहा कि भारत की भूमि अत्यंत पावन देवभूमि है यहां पर अनेक ऋषि मुनियों साधकों के अलावा स्वयं भगवान ने अवतार लिए हैं। उन्होंने कहा भारत भूमि में जन्म लेने वाले जीव धन्य हैं। जन्म जन्मांतरों के पुण्य के उपरांत ही इस भूमि में जन्म लेने का सौभाग्य मिलता है।
इस दौरान गुरुजी ने अपने संदेश में कहा कि भारत भूमि ऋषि मुनियों की तपोस्थली है, यहां के कण-कण में देवी देवताओं का वास है। गुरुजी ने कहा धन्य है वह जीवात्मा जिसका इस पावन भूमि भारत में जन्म हुआ , गुरुजी ने कहा हमें इस मानव जीवन को यूं ही नहीं गंवाना चाहिए। सन्मार्ग में चलते हुए पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा के साथ ही अच्छे समाज की स्थापना के लिए प्रयासरत रहें।
गुरूजी ने कहा मनुष्य शरीर अत्यंत दुर्लभ है। इस मानव जीवन में परोपकार एवं पुण्य कर्म कर जीवन मरण के चक्र से छुटकारा पाकर मोक्ष की प्राप्ति की जा सकती है। इस अवसर पर प्रधान अजीत सिंह ,सुरेंद्र नाथ द्विवेदी समेत तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।



मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत
Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी
Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि
Dehradun News: जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, अधूरी पेयजल परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश
Uttarakhand News: जापान में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण पर बड़ा फोकस