धर्म प्रवाह: दीपावली पर्व पर सत्य साधक गुरुजी ने भक्तजनों को दी शुभकामनाएं- आशीर्वाद
- गुरु जी ने अपने संदेश में कहा ज्ञान रूपी दीपक जलाकर अज्ञानता को मिटाएं
धर्म प्रवाह। जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी ने समस्त देशवासियों, क्षेत्रवासियों एवं भक्तजनों को ज्योति पर्व दीपावली पर शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया है।
गुरु जी ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली पर्व से अज्ञानता रूपी अंधकार को ज्ञान रूपी दीपक से प्रकाशित करने की प्रेरणा मिलती है।
गुरु जी ने कहा जब जगत जननी मां पीतांबरी के आशीर्वाद से जीव के भीतर ज्ञान रूपी प्रकाश का उदय होता है, तो इस जीवात्मा से माया मोह, लोभ, अहंकार रूपी अज्ञानता दूर होती है और उसी क्षण जीवात्मा का परमात्मा से मिलन हो जाता है।
सत्य साधक गुरु जी ने कहा मानव जीवन बेहद अनमोल है, 84 करोड़ जन्मों के बाद जीव को मानव शरीर मिलता है इसलिए मानव जीवन में सद्गुरु के सानिध्य में आध्यात्मिक उन्नति की ओर निरंतर अग्रसारित होने का प्रयास करना चाहिए, आध्यात्मिक उन्नति ही मनुष्य जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
सत्य साधक गुरु जी ने सभी भक्तजनों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल जीवन सुख- समृद्धि की कामना की है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना
Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु, चारधाम यात्रा में 50 लाख का आंकड़ा पार
Uttarakhand News: अयोध्या में 67.83 करोड़ का अतिथि गृह, रुद्रपुर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें