धर्म प्रवाह: गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं- सत्य साधक
- गुरु जी ने गोवर्धन पूजा पर दिया आशीर्वाद- शुभकामनाएं
श्रावस्ती (यूपी )। पीतांबरी साधना एंव दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक श्री विजेन्द्र पाण्डे गुरु जी ने पावन राप्ती नदी के तट से सभी भक्तों को गोवर्धन पूजा की आशीर्वाद स्वरूप शुभकामनाएं दी है। श्री गुरु जी ने अपने संदेश में कहा कि गौमाता की सेवा भगवान श्रीकृष्ण की सबसे बड़ी भक्ति है गुरु जी ने कहा गौमाता में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है इसलिये गाय की सेवा, सुरक्षा व संवर्धन सभी मनुष्यों को करना चाहिए।
गुरुजी ने कहा गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है और गौ सेवा से बढ़कर कोई बड़ा धर्म नहीं है उन्होंने सभी लोगों को गोपालन के साथ ही गाय की रक्षा व सुरक्षा के लिए जीवन पर्यंत प्रयासरत रहना चाहिए ।
गुरुजी ने कहा भारत भूमि देवभूमि है यहां अनादि काल से ही गाय को मां का दर्जा दिया गया है गुरुजी ने कहा ट्रस्ट के माध्यम से देशभर में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए मुहिम चलाई जा रही है उन्होंने गोवर्धन पूजा के अवसर पर सभी भक्तजनों से गौ सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत
Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी
Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि
Dehradun News: जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, अधूरी पेयजल परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश
Uttarakhand News: जापान में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण पर बड़ा फोकस