Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, मुख्यमंत्री से अधिसूचना की गुहार- Nainital News-
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, मुख्यमंत्री से अधिसूचना की गुहार- Nainital News-

Mohan Chandra Joshi March 16, 2026
ख़बर शेयर करें -

वन अधिकार अधिनियम के तहत बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की उठाई मांग

ग्रामीणों ने मंत्री और विधायक के बयानों पर भी उठाए सवाल

लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आज तहसीलदार लालकुआँ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने राज्य सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए बजट सत्र के दौरान वन मंत्री और स्थानीय विधायक के बयानों पर सवाल उठाए तथा वन अधिकार कानून के अंतर्गत बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की अधिसूचना जारी करने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि वन मंत्री द्वारा दिया गया यह बयान कि बिंदुखत्ता को केवल 73 वर्ष हुए हैं, कानून सम्मत नहीं है। इसके अतिरिक्त स्थानीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के उस बयान पर भी आपत्ति दर्ज की गई, जिसमें उन्होंने कहा था कि बिंदुखत्ता के राजस्व ग्राम संबंधी दावे को जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है तथा बिंदुखत्ता में केवल 129 परिवार ही निवास करते थे।
वन मंत्री और विधायक के बयानों का जवाब देते हुए वन अधिकार समिति ने बताया कि हाल ही में हरिद्वार और रामनगर क्षेत्र के जिन गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा दिया गया है, उनकी बसासत भी मात्र 50 से 60 वर्ष पुरानी थी। वन अधिकार कानून के प्रावधानों के अंतर्गत तीन पीढ़ियों के आधार पर उन्हें राजस्व ग्राम घोषित किया गया।
विधायक द्वारा 129 परिवारों का उल्लेख किए जाने पर समिति ने आपत्ति जताते हुए कहा कि वन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 1968 में ही बिंदुखत्ता में लगभग 5100 परिवार निवास कर रहे थे। इसके अलावा हरिद्वार और रामनगर के जिन गांवों को राजस्व ग्राम बनाया गया है, वहां भी बसासत के समय मूल परिवारों की संख्या और अधिसूचना जारी होने के समय निवास कर रहे परिवारों की संख्या में काफी अंतर है। समय के साथ परिवारों की संख्या बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे में बिंदुखत्ता के साथ अलग व्यवहार क्यों किया जा रहा है। देश भर में 1600 से अधिक वन गांवों को राजस्व का दर्जा मिल चुका है जिसमें 3 हजार हेक्टेयर तक के बड़े दावे भी शामिल हैं। फिर बिंदुखत्ता क्यों नहीं यह भी एक बड़ा प्रश्न है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके

समिति ने यह भी सवाल उठाया कि जो डबल इंजन की सरकार आधा बीघा भूमि पर क्रियाशाला तथा 4.9 हेक्टेयर भूमि पर शहीद मोहन नाथ गोस्वामी स्टेडियम के निर्माण के लिए पिछले 10 वर्षों से भूमि हस्तांतरण नहीं करा पा रही है, वह बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार से 3470 हेक्टेयर भूमि को अनारक्षित कैसे करा पाएगी।
समिति का कहना है कि सरकार और जनप्रतिनिधियों को बिंदुखत्ता के साथ दोहरा मापदंड अपनाने के बजाय वनाधिकार कानून के तहत बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की अधिसूचना शीघ्र जारी करनी चाहिए।
इस दौरान वन अधिकार समिति के कोषाध्यक्ष कैप्टन चंचल सिंह कोरंगा, सदस्य उमेश भट्ट, कविराज धामी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन खिलाफ सिंह दानू, राज्य आंदोलनकारी प्रकाश उत्तराखंडी, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव बीना जोशी, एडवोकेट बलवंत बिष्ट, भगवान सिंह माजिला, बलवंत सम्मल, नवीन जोशी, पूर्व सैनिक कैप्टन इन्द्र सिंह पनेरी, रणजीत सिंह, दीपक नेगी, खुशाल सिंह कोश्यारी, आन सिंह धामी, नंदन तुलेड़ा, बलवंत सिंह, कुंवर सिंह पवार, मुन्नी जोशी, विशन राम, पूजा दानू माधो सिंह, आरती बसेड़ा, भगवती पांडेय, किरन पाठक सहित दो दर्जन से अधिक लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: कल से बदलेगा मौसम, 29-30 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट

शहीद मोहन नाथ गोस्वामी स्टेडियम का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग
समिति ने मांग उठाई है कि वर्ष 2015 की मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल अशोक चक्र से सम्मानित बिंदुखत्ता निवासी शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के नाम पर प्रस्तावित और पिछले 11 वर्षों से लंबित खेल स्टेडियम की भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराये जाएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital news Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

राष्ट्रपति के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर देहरादून में तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन
  • उत्तराखंड

Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
बेलबाबा क्षेत्र में उत्तराखंड हाईकोर्ट परिसर के लिए वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव खारिज Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
उत्तराखंड में भूकंप के झटकों के बाद बागेश्वर जिले का सांकेतिक दृश्य Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
बागेश्वर में गोमती नदी में स्कूटी गिरने के बाद एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • बागेश्वर

Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
गैरसैंण भराड़ीसैंण में अनुपूरक बजट और विकास योजनाओं पर जानकारी देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: सीएम धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप, विकास और जनकल्याण पर जोर
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand News: सीएम धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप, विकास और जनकल्याण पर जोर

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
गैरसैंण भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में उत्तराखंड विधानसभा सत्र और अनुपूरक बजट पेश करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand Assembly Session: धामी सरकार ने पेश किया 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand Assembly Session: धामी सरकार ने पेश किया 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • राष्ट्रपति के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर देहरादून में तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन
    • उत्तराखंड

    Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

  • बेलबाबा क्षेत्र में उत्तराखंड हाईकोर्ट परिसर के लिए वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव खारिज Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज

  • उत्तराखंड में भूकंप के झटकों के बाद बागेश्वर जिले का सांकेतिक दृश्य Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके

  • बागेश्वर में गोमती नदी में स्कूटी गिरने के बाद एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • बागेश्वर

    Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी

  • गैरसैंण भराड़ीसैंण में अनुपूरक बजट और विकास योजनाओं पर जानकारी देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: सीएम धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप, विकास और जनकल्याण पर जोर
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप, विकास और जनकल्याण पर जोर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,921)
  • उधमसिंह नगर (1,358)
  • क्राइम (3,571)
  • खेल (367)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (463)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (763)
  • देहरादून (11,447)
  • नैनीताल (6,631)
  • पर्यटन (227)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (317)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,239)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,174)
  • रुद्रप्रयाग (728)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी Uttarakhand News: सीएम धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप, विकास और जनकल्याण पर जोर Uttarakhand News: सीएम धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप, विकास और जनकल्याण पर जोर