देहरादून-(weather alert): 2 अक्टूबर तक आया मौसम का अपडेट , जानिए मौसम का मिजाज

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में 2 अक्टूबर तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 28 सितंबर को राज्य के उत्तरकाशी ,टिहरी और रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्जन के साथ होने की संभावना है शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विज्ञान के मुताबिक 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राज्य के किसी भी जनपद में बारिश का अलर्ट नहीं है सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
- मानसून की विदाई का वक्त आ गया है : डॉ विक्रम सिंह
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश में सक्रिय चक्रवात के कमजोर पड़ जाने के चलते मौसम का मिजाज बदल गया है। आने वाले एक-दो दिन में उत्तराखंड से मानसून की विदाई हो जाएगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अब मानसून की विदाई का वक्त आ गया है। अब मैदान से लेकर पहाड़ तक भारी बारिश की संभावना ना के बराबर है।
हालांकि राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की थोड़ी बहुत संभावना है। एक-दो दिनों में मानसून पूरी तरह निष्क्रिय होने की संभावना है और उसके बाद सूचना जारी कर दी जाएगी।






सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें