देहरादून- (weather alert): मौसम विभाग ने इन जनपदों में दी भारी बारिश की चेतावनी , येलो अलर्ट जारी
देहरादून : उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य में 14 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है , मौसम विभाग द्वारा राज्य के 5 जनपदों चमोली , नैनीताल , पिथौरागढ़ , बागेश्वर , चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के पर्वतीय तथा मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार की आशंका है। मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण कहीं कहीं सड़क, राजमार्गों में अवरोध, कटाव, कहीं कहीं नदी नालों के जल स्तर पर वृद्धि की आशंका जताई गई है। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील भी की गई है।

15 अगस्त को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश तथा मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
16 अगस्त को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश तथा मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


