Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विभिन्न क्षेत्रों की कार्यशैली में बदलाव आया है- CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विभिन्न क्षेत्रों की कार्यशैली में बदलाव आया है- CM धामी

Mohan Chandra Joshi June 27, 2022
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित अमृत महोत्सव डिजिटल प्रदर्शनी एवं आजादी का अमृत महोत्सव सेमिनार का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, एवं परिसर में 22 राज्यों द्वारा लगाए गए हस्तकला स्टालों का अवलोकन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन व प्रेरणा से “मिशन कर्मयोगी” के अन्तर्गत एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के साथ समृद्ध भारतीय संस्कृति की व्यापक स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करने हेतु डिजिटल प्रदर्शनी के माध्यम से एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि आप लोग “आजादी का अमृत महोत्सव” वर्ष में प्रशिक्षण प्राप्त कर “मिशन कर्मयोगी” के तहत अपना काम शुरू करेंगे। उन्होनें कहा आगामी 25 वर्ष में यह देश जितना विकास करेगा, उसमें बहुत बड़ी भूमिका आप सभी अधिकारियों की होगी। भारतीय सिविल सेवकों को और भी अधिक रचनात्मक, सृजनात्मक, विचारशील, नवाचारी, अधिक क्रियाशील, प्रगतिशील, ऊर्जावान, सक्षम, पारदर्शी और प्रौद्योगिकी समर्थ बनाते हुए भविष्य के लिए तैयार करना “मिशन कर्मयोगी” का मुख्य लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हम आज उत्सव मना रहे हैं, जिसे आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने आजादी का अमृत महोत्सव नाम दिया गया है। उन्होनें कहा यह समय ना केवल इस देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर बलिदानियों को नमन करने का है बल्कि उनके सपनों को साकार करने का भी है। उन्होनें सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा की हम और हमारी आने वाली पीढ़ियां उनके द्वारा किए संघर्ष की सदा सर्वदा ऋणी रहेंगी। उन्होनें कहा आजादी का यह अमृत महोत्सव ना केवल उनके द्वारा किए गए त्याग को पुनः स्मरण करने का अवसर है बल्कि उनके सपनों को याद करते हुए नवीन संकल्पों को लेने का भी अवसर है। उन्होनें प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी भारत के जन-जन को कर्तव्य के लिए जागरूक करके, इस देश में बहुत बड़ा बदलाव ला सकते है। उन्होनें कहा आप सभी को इस देश के अलग अलग हिस्सों में जाकर कर्तव्य भावना का विस्तार करना है, जन-जन में कर्तव्य बोध जागृत करना है। फल या लाभ की चिंता किए बिना कर्म को कर्तव्य भाव से, सेवा भाव से करने में ही आंतरिक शांति मिलती है। बिना फल की अपेक्षा किए, ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाओ, इसमें यह भाव छिपा है कि यदि आप फल की इच्छा को केंद्र में रख कर किसी कर्तव्य का वहन करेंगे तो कहीं ना कहीं आप पर एक अवांछित दबाव बना रहेगा। सामाजिक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दो महत्वपूर्ण कारक होते हैं, पहला नेतृत्व कौशल और दूसरा कुशल प्रबंधन ।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम अपनी सनातन संस्कृति और भारत की पुरातन पद्धतियों का उचित अध्ययन करें तो ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका समाधान हमारे पूर्वजों ने नहीं सुझाया है। हमारी समृद्ध संपदाओं के आधार पर तय की गई नीतियों के कारण ही आज विश्व भारत की ओर आशा भरी दृष्टि से देख रहा है । उन्होंने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री जी का भी कथन है कि अमृतकाल के इस दौर में हमें रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म को अगले स्तर पर लेकर जाना है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विभिन्न क्षेत्रों की कार्यशैली में बदलाव आया है। उन्होंने कहा आज प्रत्येक योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हो रही हैं एवं प्रत्येक वर्ग के ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार पहुंचे इसके लिए कई कार्य किए गए हैं। उन्होनें कहा हम उत्तराखंड में निरंतर गुड गवर्नेस पर फोकस कर रहे हैं और जन सरोकारी कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होनें कहा आज भी मैं अपने को विद्यार्थी मानता हूं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने सरलीकरण, समाधान, निस्तारिकरण एवं संतुष्टि को अपनी कार्यपद्धति का सिद्धांत बनाया है और इसी मूल मंत्र को आधार बना कर जनसमस्याओं को सुलझाया जा रहा है। उन्होनें कहा आप सभी भी आने वाले समय में सरलीकरण, समाधान, निस्तारिकरण मंत्र के साथ जन सेवा करेंगे ऐसी मैं अपेक्षा करता हूं। उन्होनें कहा हम उत्तराखंड के सतत और सर्वांगीण विकास का विकल्प रहित संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं और अपने इस संकल्प को हम समयबद्ध अवधि में निश्चित ही सिद्ध कर के दिखाएंगे। उन्होंने कहा हमारा राज्य जब अपने 25 वें वर्ष में प्रवेश करेगा अर्थात रजत जयंती मनाएगा, तब यह राज्य देश के श्रेष्ठ राज्य में होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: भू-कानून उल्लंघन पर डीएम का बड़ा एक्शन, 250 वर्ग मीटर भूमि राज्य सरकार में निहित

सचिव गोविंद मोहन ने अपने संबोधन में कहा की हमारा उद्देश्य वर्तमान परिस्थितियों के विकास के साथ ही अपने महान वीरों के बलिदान को याद करना भी है। उन्होंने कहा विभिन्न परिस्थितियों के बावजूद हमारे देश ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जो कुछ हमने हासिल किया है वह सराहनीय कार्य है। उन्होंने अगले 25 वर्ष को भारत का अमृत काल बताया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन अनुसार देश में 50,000 से ज्यादा कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किए गए हैं एवं प्रत्येक 30 मिनट में एक कार्यक्रम देश में आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के निदेशक श्रीनिवास कटिकितला, संयुक्त निदेशिका श्रीमती राधिका रस्तोगी, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के फैकल्टी मैम्बर्स एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा व रॉयल भूटान सिविल सर्विसेज के 2020 व 2021 बैच के प्रशिक्षु अधिकारीगण एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विभिन्न क्षेत्रों की कार्यशैली में बदलाव आया है- CM धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए। Uttarakhand: पीएम आवास योजना पर सरकार सख्त, 30 सितंबर तक सभी लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: पीएम आवास योजना पर सरकार सख्त, 30 सितंबर तक सभी लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
उत्तराखंड में ईपीएफओ के क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालयों की स्थापना संबंधी प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
नई दिल्ली में इंडोनेशिया दूतावास में सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार और कार्यवाहक राजदूत युधो सासोंगको संस्कृत सहयोग पर चर्चा करते हुए। Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच बागेश्वर में 6 अगस्त को स्कूल बंद। Uttarakhand Weather Alert: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, यहां स्कूल बंद; प्रशासन अलर्ट पर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बागेश्वर
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, यहां स्कूल बंद; प्रशासन अलर्ट पर

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो। Nainital: भू-कानून उल्लंघन पर डीएम का बड़ा एक्शन, 250 वर्ग मीटर भूमि राज्य सरकार में निहित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital: भू-कानून उल्लंघन पर डीएम का बड़ा एक्शन, 250 वर्ग मीटर भूमि राज्य सरकार में निहित

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

  • सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए। Uttarakhand: पीएम आवास योजना पर सरकार सख्त, 30 सितंबर तक सभी लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: पीएम आवास योजना पर सरकार सख्त, 30 सितंबर तक सभी लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

  • उत्तराखंड में ईपीएफओ के क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालयों की स्थापना संबंधी प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत

  • नई दिल्ली में इंडोनेशिया दूतावास में सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार और कार्यवाहक राजदूत युधो सासोंगको संस्कृत सहयोग पर चर्चा करते हुए। Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन

  • उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच बागेश्वर में 6 अगस्त को स्कूल बंद। Uttarakhand Weather Alert: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, यहां स्कूल बंद; प्रशासन अलर्ट पर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • बागेश्वर
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, यहां स्कूल बंद; प्रशासन अलर्ट पर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (621)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,018)
  • उधमसिंह नगर (1,313)
  • क्राइम (3,458)
  • खेल (357)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (439)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (684)
  • देहरादून (11,004)
  • नैनीताल (6,428)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (974)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,125)
  • यात्रा (411)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (715)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (630)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (911)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित Uttarakhand: पीएम आवास योजना पर सरकार सख्त, 30 सितंबर तक सभी लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश Uttarakhand: पीएम आवास योजना पर सरकार सख्त, 30 सितंबर तक सभी लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन Uttarakhand Weather Alert: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, यहां स्कूल बंद; प्रशासन अलर्ट पर Uttarakhand Weather Alert: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, यहां स्कूल बंद; प्रशासन अलर्ट पर