देहरादून : टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, सीएम धामी ने प्रतिभाग कर लिया आशीर्वाद
Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णा गिरी महाराज ने पूजा के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, टपकेश्वर मंदिर के महंत भरत गिरी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा के साथ शुरू हुई शोभायात्रा
टपकेश्वर महादेव की 22वीं भव्य शोभायात्रा की शुरूआत हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के साथ की गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए। बता दें कि इस शोभायात्रा में शिव बारात, मेरठ, महाराष्ट्र, अष्ट विनायक, मथुरा वृंदावन और शहरभर के कलाकारों की ओर से शिव के विभिन्न स्वरूप की झांकियां बनाई गई हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


