देहरादून – (बड़ी खबर) धामी कैबिनेट बैठक में संपन्न ,इन बड़े फैसलों पर लगी है मुहर
Dehradun News : उत्तराखंड राज्य कैबिनेट की बैठक आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनहित के तमाम मुद्दों पर गहन मंथन के साथ महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में 12 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कैबिनेट ने अपनी संस्तुति दी। हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट किया जा रहा है, हल्द्वानी के गौलापार में अब मास्टर प्लान के तहत विकास किया जाएगा। इसके अलावा बदरीनाथ-केदारनाथ समिति की सेवा नियमावली पर कैबिनेट में मुहर लगाई है। कैंट एरिया को अब नगर निगम नगर, पंचायत में भी शामिल किया जा सकेगा, शहरी विकास विभाग में वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को अब 3 महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है।
कैबिनेट के महत्त्वपूर्ण फैसले —
मुख्य सचिव एसएस संधू दे रहे जानकारी
वन टाइम सेटलमेंट स्कीम में 3 माह का बढ़ाया गया कार्यकाल
महाविद्यालयों में रिक्त पदों के संविदा पर रखे जायेंगे शिक्षक
ग्रेटर दून संस्था को किया गया समाप्त
नजूल नीति 2021 को किया गया एक्सटेंड
यूपीसीएल वार्षिक रिपोर्ट विधानसभा में रखे जाने की अनुमति
आयुष विभाग में अपर निदेशक की बन सकेंगे विभाग में निदेशक
हल्द्वानी गौलापार को फ्री जॉन किया गया नए निर्माण पर लगी रोक,मास्टर प्लान तैयार होने के बाद होंगे नक्शे पास
वित्त विभाग के तहत वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को 3 महीने का बढ़ाया गया समय
उच्च शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक की भर्ती चल रही है
25 पद भर्ती के बाद भी बचेंगे जिन्हें संविदा से भरा जाएगा
आवास विभाग के तहत नजूल नीति 2021 वाली चल रही थी
पुरानी नजूल नीति को ही लागू किया जाएगा,जब तक नीति तक नई नीति पर राष्ट्रपति की मुहर नही लगती
ऊर्जा विभाग की अनवैल रिपार्ट सदन की पटल पर रखने को मंजूरी
आयुष विभाग में अपर निदेशक की निदेशक बन सकेंगे
खटीमा में बार एसोसिएशन के चेम्बर की लीज बढ़ाई गई
गन्ना विकास विभाग में 400 करोड़ से अधिक लोन लेने को मंजूरी
संस्कृति और धर्म संस्कृति विभाग के तहत बीकेटीसी नई भर्ती नियमावली को मंजूरी
शहरी विकास विकास विभाग के तहत कैंट बोर्ड के एरिया को निकायों में शामिल करने को मंजूरी, भारत सरकार से की जाएगी मांग
हरिद्वार ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी मिली थी,जिससे uiadb कार्य करेगी
विधानसभा सत्र आयोजित करने के लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को किया अधिकृत
पर्यटन विभाग द्वारा केदार नाथ में चल रहे निर्माण कार्य के तहत लगाए जा रहे ॐ का किया जाएगा परीक्षण, भूकंप में भी मजबूत थे ॐ कंपनी लगाएगी दोबारा।
Uttarakhand Cabinet Meeting , Dhami Cabinet Meeting

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


